diwali horizontal

मलिहाबाद में युवक की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने आरोपितों की फूंकी बाइक

0 260

लखनऊ : खेतों में पानी लगा रहे युवक की मारपीट के बाद मौत से गांव में दो पक्ष आपस मे भिड़ गए वहीं मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने आरोपी युवकों की होंडा शाइन मोटरसाइकिल जला दी मृतक के परिजन आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नईमूल हसन व कोतवाल सियाराम वर्मा इंस्पेक्टर अपराध प्रेम सिंह एसएसआई नदीम अहमद ने स्थिति को काबू में किया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी में टीम जुट गई है

मामला

दिलवारनगर गांव में देर शाम खेतों में पानी लगा रहे राम विलास के पाइप पर से गांव के ही कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल चला दी

जिससे पाइप फट गया रामविलास ने इसका विरोध किया तो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने मारपीट शुरू कर दी

मारपीट में रामविलास हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर तत्काल सीएचसी मलिहाबाद पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने नाजुक हालात देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया

वही ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते मे ही युवक की मौत हो गई मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपी युवकों की मोटरसाइकिल जला दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो को जैसे तैसे शांत करवाया। फिलहाल स्तिथि नियंत्रण में है वहीं मृतक के परिजन आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए है

Leave A Reply

Your email address will not be published.