diwali horizontal

बहराइच में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ;शहर कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक से हुआ अभियान का आगाज़!

बहराइच Live 11/10/25

0 85

बहराइच में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ;शहर कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक से हुआ अभियान का आगाज़!

(सिटीजन वॉयस: बहराइच,संवाददाता:अतहर मेहंदी)

बहराइच:जनपद के कांग्रेस भवन सभागार में आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक, वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ, संगठन सृजन अभियान का विस्तार, स्नातक चुनाव की रणनीति,

नवनियुक्त मंडल व वार्ड अध्यक्षों का नियुक्ति पत्र वितरण एवं शहर के तमाम साथियों को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवर्तमान जिलाध्यक्ष इं जय प्रकाश मिश्र “जे.पी” ने कहा कि वोट चोरी करके चोरी की सत्ता भाजपा ने बनाई यह बड़ी शर्म की बात है। देश के संविधान और लोकतंत्र का हर कदम पर भाजपा गला घोट रही हैं।

विशिष्ठ अतिथि निवर्तमान शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को उसकी मूल भूत सुविधाओं से ध्यान भटकाने के लिए कार्य कर रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष मिर्जा तारिक बेग ने कहा कि भाजपा सरकार का आइना जनता के सामने आ चुका है। पहली बार सुनने में आया कि सत्ता भी चोरी से बनाई गई है।मुख्य वक्ता महसी के पूर्व प्रत्याशी डॉ राजेश तिवारी ने कहा कि जनता पूरी तरह से जाग चुकी है, भाजपा के बरगलाने में नहीं आने वाली।इस अवसर पर शहर के काजीपुरा दक्षिणी के फिरोज, काजीपुरा उत्तरी के मोबिन अहमद अंसारी, चांदपुरा के जिशान व किला के अंसार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष मंसूरगंज सलीम, मंडल अध्यक्ष रईस, वार्ड अध्यक्ष नाजिरपुरा पश्चिमी शादाब को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
कार्यक्रम के बाद पीपल चौराहे से वोट छोड़ गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया और शहर की बाजारों में घूमकर हस्ताक्षर कराया गया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल, डॉ हलीम अहमद, मुकुंद जी शुक्ल, गोपी नाथ, राघवेंद्र द्विवेदी, शरीफ बाबू खान, मो. फरीद हुसैन, राजेश कुमार मिश्र, देवेंद्र श्रीवास्तव, इंद्र कुमार यादव, हीरा लाल राव, जगदीश सिंह, खालिद हिशामी, फजल खान, विष्णु यादव, एखलाक अहमद, अब्दुल रईस, सीमु खान, अबूजर खान, रईस कुरैशी, फिरोज आलम, अंसार अहमद, इमरान हुसैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

परिवार परामर्श केन्द्र ने एक परिवार में कराई सुलह!

बहराइच:जनपद में पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा आपसी परिवारिक विवाद को समाप्त कराकर एक परिवार में सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया
आवेदिका द्वारा आपसी पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष सुलह हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके निस्तारण हेतु कप्तान द्वारा प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर-समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की बात कही गयी।
आपसी सुलह होने पर दोनों पक्षों को एक दूसरे के साथ आपस में सामंजस्य स्थापित कर परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी।इस समझौता कराने वाली टीम में उ०नि० रमाशंकर मिश्रा म0हे0का0 संगीता यादव म0आ0 गिरजावती यादव म0का0 सविता मिश्रा तथा म0का0 निशी त्रिवेदी की सराहनीय भूमिका रही।

बहराइच जनपद में बालिकाएं को कुपोषण बाल विवाह, तस्करी, बाल मजदूरी, स्कूल छोड़ने, लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा की शिकार हुयी जागरूक!

बहराइच: जनपद में बालिकाएं को कुपोषण बाल विवाह, तस्करी, बाल मजदूरी, स्कूल छोड़ने, लिंग आधारित भेदभाव और हिंसा की शिकार बनती रही हैं। यह बाते अहमद सेवा संसथान के अब्दुल कादिर ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बहराइच के शंकरपुर में कहीं।सामुदायिक स्वस्थ अधिकारी शंकरपुर की रजनी रघुवंशी ने बताया कि बालिकाओं का स्वास्थ्य केवल उनके शरीर की तंदरुस्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य भी शामिल है।बालिकाओं को उचित पोषण, सफाई, नियमित टीकाकरण और सुरक्षित माहौल की ज़रूरत होती है।किशोरावस्था में विशेष रूप से उन्हें यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सेवाएँ मिलनी चाहिए, ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकें।स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूलों में किशोर बालिकाओं के लिए हेल्थ चेकअप और काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
शिक्षा के अधिकार ने बालिकाओं को आगे बढ़ने की राह दिखाई है लेकिन आज भी कई जगह बालिकाएं स्कूल छोड़ देती हैं या उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं।हर बालिका को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और लिंग-संवेदनशील शिक्षा मिलनी चाहिए। इससे वे अपने स्वास्थ्य, अधिकार और संभावनाओं के बारे में जागरूक होंगी।
पीरामल फाउंडेशन से सैफुर्रहमान सिद्दीकी ने किशोरियों  कि भारत के संविधान और कानून में बालिकाओं को कई अधिकार प्रदान करते हैं।शिक्षा का अधिकार (RTE)सुरक्षित एवं पोषणयुक्त वातावरण का अधिकार बाल विवाह निषेध अधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण (POCSO एक्ट, जेजे एक्ट)भेदभाव, शोषण और हिंसा से बचाव का अधिकार जीवन, स्वतंत्रता, और प्रतिष्ठा के साथ जीने का अधिकार ।इन अधिकार को किशोरियों को मिलना चाहिए ।
अहमद सेवा संसथान के कार्यक्रम समन्वयक पवमन पाठक  ने बताया कि  बालिकाओं की सुरक्षा केवल कानून से नहीं, बल्कि समाज की सोच में भी बदलाव से संभव है।परिवार, विद्यालय, समुदाय और प्रशासन को हाथ में हाथ मिलाकर लड़कियों के लिए प्रेरक और सुरक्षित माहौल बनाना होगा।उन्हें सम्मान, प्रोत्साहन, करियर की आज़ादी और अपनी बात रखने का हक़ देना जरूरी है।नेतृत्व और सशक्तिकरणआज की बालिकाएं बदलाव की धुरी बन रही हैं  वे अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रही हैं, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव के विरूद्ध आंदोलन कर रही हैं।इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी पन्ना लाल,अहमद सेवा संसथान से बृज नरेश यादव सरिता सिम्मी फ़िज़ा असलम सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी रजनी रघुवंशी ग्राम प्रधान सुरेश पाल आंगनवाड़ी कार्यकत्री आशा बहु तथा किशोरियां उपस्थित रहीं।
पेलेटिव केयर का उद्देश्य जटिल बीमारियों की  पीड़ा को कम करना=डॉ0 परितोष

जन जागरूकता के साथ मनाया गया पैलिएटिव केयर दिवस 

बहराइच: शनिवार को महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध महर्षि चिकित्सालय की एनसीडी क्लीनिक में  राष्ट्रीय कार्यक्रम फॉर पैलेटिव केयर अंतर्गत वर्ल्ड हॉस्पिस एंड पैलिएटिव केयर डे (विश्व आश्रय एवं प्रशामक देखभाल दिवस) गोष्ठी, स्वास्थ्य शिविर एवं जनजागरूकता के साथ मनाया गया। जिरियाट्रिक फिजिशियन और पैलिएटिव केयर के डॉ० आकिब एजाज़ ने कहा कि पैलिएटिव केयर से मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा। कैंसर, लकवा, तंत्रिका तंत्र, हृदय, किडनी, सांस बीमारियों में पैलिएटिव केयर से मरीजों को राहत मिलेगी। डॉ संदीप मिश्रा नोडल एनसीडी ने बताया कि आमजन में पैलिएटिव केयर की जागरूकता बढ़ाने व विभिन्न समुदायों में जनजागरूकता लाने के लिए 11 अक्टूबर को वर्ल्ड पैलिएटिव केयर डे मनाया गया इस साल इसकी थीम ‘अचीविंग द प्रॉमिस यूनिवर्सल एक्सेस टू पेलेटिव केयर’ है।
   एनसीडी क्लीनिक के डा० अंशुमान सिंह श्रीनेत्र ने बताया कि कैंसर के आखिरी स्टेज में मरीजों को असहनीय दर्द होता है। पेलेटिव केयर उनका दर्द कम करने में मदद करता हैं। आखिरी स्टेज में कैंसर लाइलाज हो जाता है। जहां कैंसर के आखिरी स्टेज से जूझ रहे मरीजों की पूरी देखभाल की जाएगी।  जिरियाट्रिक वार्ड के डॉ० परितोष तिवारी ने कहा कि पेलेटिव केयर का उद्देश्य जटिल बीमारियों वाले लोगों की पीड़ा को कम करना है। जिसमें डॉक्टर्स एवं नर्स की अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर एनआरसी के डॉ० विजय मिश्रा, एनसीडी से विवेक श्रीवास्तव, डॉ० रियाजुल हक, संतोष सिंह, पुनीत शर्मा, स्वाती श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.