diwali horizontal

नेपाल बॉर्डर से दो करोड़ रूपये की चरस के साथ एक महिला गिरफ्तार

0 108

 

 बहराइच। स्थानीय पुलिस ने आज नेपाल सीमा से 5 किलो चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया हैlजानकारी के अनुसार रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने आज वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह निरीक्षक अश्वनी पांडे व उनकी टीम की चेकिंग के दौरान भारत नेपाल बॉर्डर समीप से महिला माया उम्र करीब 29 वर्ष पत्नी बाल बहादुर निवासी छलाल शोषण 40/102 जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश के पास से 5 किलोग्राम चरस बरामद हुई हैlजो नेपाल से लेकर भारत आ रही थीlजानकारी के अनुसार पकड़ी गई चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत दो करोड़ रूपए आंकी गई हैl जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उपरोक्त महिला को जेल रवाना किया गयाl

Leave A Reply

Your email address will not be published.