diwali horizontal

महिलाओं ने देश का दुनिया में बढ़ाया मान – हृदय नारायण दीक्षित

0 237

उन्नाव :  विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारे देश की महिलाएं, बेटियां देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे देश की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मास्क बनाया जिससे कोरोना के संक्रमण से बचाव के साथ ही उनको रोजगार भी उपलब्ध हुआ।  दीक्षित अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर निराला प्रेक्षागृह में प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह के शुभारंभ पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 52 महिलाओं को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिनमें उद्यमी, शिक्षिका, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सुपरवाइजर, पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक व कान्स्टेबिल, चिकित्सा विभाग से एएनएम व स्टाफ नर्स व ग्राम विकास अधिकारी आदि सम्मिलित रहीं एवं जनपद की दो महिला अधिकारियों रोचना श्रीवास्तव उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र एवं रेनू यादव जिला प्रोबेशन अधिकारी’’ को भी प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.