
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर देशद्रोही ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार।
इंडिया Live:पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। हिसार पुलिस ने शनिवार को ज्योति को कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस को 5 दिन की रिमांड मिल गई।

हिसार पुलिस के मुताबिक, 15 मई को DSP जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने ज्योति को उनके घर से हिरासत में लिया। IB की टीम ज्योति से पूछताछ कर रही है।

हिसार पुलिस के मुताबिक, ‘ज्योति पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी। सोशल मीडिया के माध्यम से भारत की गोपनीय जानकारी भेज रही थी। ज्योति तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है, जिसके कारण भारत की सुरक्षा एजेंसियों की उस पर नजर थी।’
ज्योति की उम्र 33 साल है। उसका घर हिसर के न्यू अग्रसेन कॉलोनी में है। BA की पढ़ाई की है। अविवाहित हैं और ज्यादातर दिल्ली में रहती है। 6 मई को वह हिसार से दिल्ली गई थी।
ज्योति के पिता हरीश कुमार मल्होत्रा बिजली निगम से रिटायर्ड हैं। ज्योति का पासपोर्ट 22 अक्टूबर 2018 को बना था। यह 21 अक्टूबर 2028 तक वैध है। ज्योति और उनके पिता के खिलाफ पुलिस में कोई पुराना मामला दर्ज नहीं है।
ज्योति सोशल मीडिया पर एक्टिव है। फेसबुक और यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पिछले 2-3 सालों से वह ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती है, जिसमें देश-विदेश की यात्राओं के वीडियो बनाती है। पहले वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करती थी, लेकिन कोविड के दौरान उसे नौकरी से हटा दिया गया। इसके बाद वह ब्लॉगर बन गई।
