diwali horizontal

लखनऊ मेट्रो के 12 नए रूट प्रस्तावित हैं।जाम से मिलेगी मुक्ति।

0 100

लखनऊ मेट्रो के 12 नए रूट प्रस्तावित हैं।जाम से मिलेगी मुक्ति।

LUCKNOW METRO LIVE: लखनऊ की शहरी परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। व्यापक मोबिलिटी प्लान के तहत शहर में 12 नए मेट्रो कॉरिडोर (करीब 170.37 किमी) प्रस्तावित किए गए हैं। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद इन रूटों की डीपीआर (Detailed Project Report) तैयार की जाएगी।

रेड लाइन (नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर) पूरी तरह चालू

 

– लंबाई: 22.87 किमी

– स्टेशन: 21

– रूट: सीसीएस एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया

– प्रतिदिन लगभग 87 हजार यात्री सफर कर रहे हैं।

 

फेज-1B (ब्लू लाइन) को पहले ही मिल चुकी है मंजूरी

 

– चारबाग से वसंत कुंज तक नया कॉरिडोर

– कुल लंबाई: 11.17 किमी

– 12 स्टेशन (7 भूमिगत, 5 एलिवेटेड)

– अनुमानित लागत: ₹5,801 करोड़

– निर्माण पूरा होने का लक्ष्य: 2029–30

 

12 नए प्रस्तावित कॉरिडोर की खास बातें

 

• कुल लंबाई लगभग 170.37 किमी

• अधिकांश ट्रैक एलिवेटेड होंगे।

• राजाजीपुरम, आईआईएम, सीजी सिटी, एसजीपीजीआई, एयरपोर्ट, कल्ली पश्चिम, जंकीपुरम, मुसाबाग और बाराबंकी सहित कई क्षेत्रों को जोड़ने की योजना।

• सबसे लंबा प्रस्तावित रूट वसंत कुंज–कल्ली पश्चिम (करीब 35 किमी) होगा।

 

अन्य प्रमुख योजनाएं

 

• एयरपोर्ट से एसजीपीजीआई तक मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव।

• मुंशी पुलिया से आईआईएम तक विस्तार की तैयारी।

• लखनऊ–कानपुर RRTS, ऑर्बिटल रेल और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर भी काम जारी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.