diwali horizontal

शारदा मुख्य नहर के क्षतिग्रस्त स्लोप की मरम्मत हेतु 17.09 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त

0 263

लखनऊ : सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शारदा मुख्य नहर पर क्षतिग्रस्त बांये किनारे के आन्तरिक स्लोप के मरम्मत के लिए प्राविधानित धनराशि 273.87 लाख रूपये के सापेक्ष बचत के स्वरूप उपलब्ध धनराशि 17.09 लाख रूपये परियोजना के कार्यों पर व्यय किये जाने हेतु अवमुक्त की गयी है।

 

इस सम्बंध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से 17 मार्च, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए कहा गया है कि शासकीय व्यय में हर स्तर पर वित्तीय अनुशासन को कड़ाई से लागू किया जाय। इसके अलावा बजट मैनुअल के प्राविधानों के अनुसार व्यय का प्रमाण पत्र शासन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाय। शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि परियोजना में कराये जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही समय से पूरा कराये जाने की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता की होगी। निर्देशों के उल्लंघन पर सम्बंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.