
नई दिल्ली : बड़ी खबर केंद्र सरकार से जुड़ी सामने आ रही है। सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।केंद्र सरकार के इस फैसले से देश के लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। यह बढ़ोतरी बढ़ती महंगाई के बीच राहत के तौर पर देखी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया, जहां कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए DA में संशोधन को मंजूरी दी गई।महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की मासिक आय में वृद्धि होगी, जिससे त्योहारी सीजन से पहले उनके खर्च करने की क्षमता भी बढ़ेगी।सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है जब देश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।