diwali horizontal

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज में 37 अभ्यर्थी हुए चयनित।

0 95

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज में 37 अभ्यर्थी हुए चयनित।

Lucknow News: (वरिष्ठ संवाददाता: नज़र मेहदी)

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को “विंक्स स्टेटर प्रा० लि०” द्वारा प्रशिक्षण के

 

उपरांत कैंपस सलेक्शन के माध्यम से फिटर, मशीनिस्ट और मैकेनिक डीजल इंजन ट्रेड के कुल 37 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

प्राचार्य  राज कुमार यादव की देखरेख में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में कंपनी के प्रतिनिधि  वैक्टरस्न वी, ट्रेनिंग मैनेजर एवं समाजसेवी  चंचल गुप्ता की उपस्थिति रही। चयनित अभ्यर्थियों को ₹18,000/- से ₹25,000/- प्रतिमाह वेतन देने की घोषणा की गई है।

इस अवसर पर ट्रेनिंग काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित किया गया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

 

यह चयन संस्थान द्वारा उद्योग जगत से सीधा जुड़ाव स्थापित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.