diwali horizontal

लखनऊ की 5 मुख्य खबरें 

0 94

लखनऊ की 5 मुख्य खबरें 

1 लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के किसान पथ आउटर रिंग रोड पर एक अल्टो कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार चालक रिजवान (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

उसके साथी शादाब (22) और जहीर (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बिजनौर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राणा ने बताया कि घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है। तीनों व्यापारी बनारस से अपने घर उन्नाव जा रहे थे। वे बनारस के कछुआ चौमानी मोहल्ले में सीमेंटेड गमले बनाने और बेचने का काम करते थे।

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अल्टो कार किसी अज्ञात वाहन से पीछे से टकराई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे से हटाया। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक और घायलों के परिजनों को दे दी है।

2  लखनऊ में एक अपार्टमेंट में बुजुर्ग दंपती 6 दिन से बिल्डिंग के15वें फ्लोर पर अपने फ्लैट में फंसे हुए थे। कश्मीर के अनंतनाग में तैनात मेजर बेटे ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की। इसकी सूचना सेना तक पहुंची तो गुरुवार को जवानों की एक टीम मेजर के घर पहुंची।

बिल्डिंग की दोनों लिफ्ट खराब थी। 270 सीढ़ियां चढ़कर जवान 15वीं मंजिल पर मेजर के माता-पिता के पास पहुंचे। उनको राशन और अन्य जरूरी सामान दिया। थोड़ी देर बाद लिफ्ट ठीक करने के लिए कर्मचारी भी पहुंच गए। शाम तक लिफ्ट को सही किया जा सका।

मेजर शिवम श्रीवास्तव के पिता उमाशंकर श्रीवास्तव (77) भी पूर्व सैनिक हैं। मां रेखा श्रीवास्तव (75) रेलवे से रिटायर हैं। सुल्तानपुर रोड स्थित पार्थ इंफ्रा के अपार्टमेंट में 15वें फ्लोर पर उनका फ्लैट है। माता-पिता वहीं रहते हैं। मेजर ने बुधवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी।

3  लखनऊ में साइबर ठगों ने एक सीए को क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 1.93 करोड़ रुपए ठग लिए। उनका आरोप है कि एक महिला ने फेसबुक पर दोस्ती कर उन्हें क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाने पर ज्यादा मुनाफा का झांसा दिया।

जिसके बाद कई बार में रुपए जमा कराए। उसके बाद रुपए हड़प लिए। साइबर थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर साइबर ठगों के विषय में जानकारी कर रही है।

फेसबुक पर दोस्ती कर महिला ने बनाया शिकार गोमतीनगर के विजयंत खंड निवासी सीए शलभ पांडेय ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल को फेसबुक पर उनकी दोस्ती भाविका शेट्टी से हुई थी। उसने बताया कि वह कोलकाता में एक स्कूल और वृद्धाश्रम खोलने की योजना बना रही है। इस संबंध में उसे सीए से वित्तीय योजना और टैक्स की सलाह लेनी है। बातचीत बढ़ने पर भाविका ने खुद का क्रिप्टो करेंसी कंपनी में निवेश संबंधी मामलों की विशेषज्ञ बताया। साथ ही उसको भी पैसा लगाकर भारी मुनाफा कमाने की बात कही।

4  लखनऊ नगर निगम के चौक स्थित विक्टोरिया जोनल पंपिग स्टेशन की हालत जर्जर हो गया है। यहां पर काम करने वाले कर्मचारी जान को संकट में डालकर कर काम करने को मजबूर हैं। आए दिन हुई शिकायत के बाद जलकल के जीएम कुलदीप सिंह ने मौके पर आकर निरीक्षण भी किया, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। चौक में स्थित पंपिंग स्टेशन करीब 50 साल पुराना है। इसकी दीवारों में दरार आ गई है। दो मंजिला इमारत पूरी तरह से जर्जर हालत में पहुंच गए है। छत के प्लास्टर गिर रहे। सरिया बाहर आ गई हैं, सभी खिड़कियां टूटी हुई हैं। छज्जे गिरने की कगार पर पहुंच चुके हैं।

यह भी लटके हुए हैं। इसी में कर्मचारी काम करने को मजबूर हैं, जहां से 10 हजार से अधिक की आबादी के लिए पानी आपूर्ति का काम किया जा रहा है। यहां के भूमिगत जलाशय के ऊपर बड़ी झाड़ियां और बड़े पेड़ भी उग आए हैं। इससे कर्मचारियों को कीड़े-मकोड़े और सांप बिच्छू का डर लगा रहता है।

5।  लखनऊ में कॉमर्शियल वाहनों की संख्या में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब तक कॉमर्शियल वाहनों के लिए N सीरीज के नंबर जारी किए जाते थे, लेकिन अब कोटा भर जाने की स्थिति में उन्हें T सीरीज के नंबर आवंटित किए जाएंगे।

NZ सीरीज तक पहुंचा कोटा, T सीरीज की होगी शुरुआत

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि वर्तमान में कॉमर्शियल वाहनों के लिए एन जेड (NZ) तक की सीरीज चल रही है, जो लगभग समाप्ति के कगार पर है। इसके चलते अब T सीरीज से कॉमर्शियल नंबर जारी करने की तैयारी की जा रही है।

प्राइवेट और व्यवसायिक वाहनों के लिए अलग होंगे अक्षर

आरटीओ के अनुसार, प्राइवेट वाहनों के लिए इस समय क्यूआर (QR) सीरीज जारी हो रही है। लेकिन अब क्यूटी (QT) से शुरू होने वाली सीरीज कॉमर्शियल वाहनों के लिए आरक्षित रहेगी। आने वाले समय में टी सीरीज के नंबरों को लेकर यह स्पष्ट किया गया है कि यदि वाहन नंबर का पहला अक्षर टी होगा और वह विशेष क्रम (जैसे टीटी, यूटी आदि) में होगा, तो वाहन कॉमर्शियल माना जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.