diwali horizontal

लखनऊ के शहीदपथ पर भीषण एक्सीडेंट व्यापारी की मौत,2 गंभीर घायल

0 113

लखनऊ के शहीदपथ पर भीषण एक्सीडेंट व्यापारी की मौत, 2 गंभीर घायल।

Lucknow Accident News: घायलों की पहचान 22 वर्षीय शादाब, 45 वर्षीय जहीर और मृतक की पहचान 35 वर्षीय रिजवान के रूप में हुई है। यह लोग सीमेंट के गमला बनाने का कारोबार करते हैं। व्यापार के सिलसिले में बनारस गए थे। ये तीनों उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और बनारस से अपने घर लौट रहे थे। कार रिजवान चला रहा था।

घायलों को ट्रामा सेंटर क‍िया गया रेफर

 

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रिजवान को मृत घोषित कर दिया गया। शादाब और जहीर को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.