diwali horizontal

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सुरक्षा और सुविधाओं का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

0 46

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में सुरक्षा और सुविधाओं का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  गौरव अग्रवाल ने आज लखनऊ जंक्शन-गोण्डा रेल खंड पर सुरक्षित और संरक्षित रेल परिचालन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा)  भुवनेश सिंह सहित विभिन्न शाखा अधिकारी भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे ट्रैक, सिग्नल, ओएचई, लेवल क्रॉसिंग गेट्स, रेलवे यार्ड आदि का गहन अवलोकन किया, ताकि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के पश्चात श्री अग्रवाल गोण्डा जंक्शन स्टेशन पहुंचे और स्टेशन पर रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) पैनल, एकीकृत कंट्रोल लॉबी, स्टेशन यार्ड, पॉइंट्स व क्रॉसिंग, पार्सल कार्यालय, खानपान स्टॉल, यात्री प्रतीक्षालय और सफाई व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया।इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर निरंतर स्वच्छता बनाए रखी जाए और सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और स्वच्छ यात्रा का अनुभव प्राप्त हो।निरीक्षण में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय), वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य), वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी), वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरएस), मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.