diwali horizontal

लखनऊ: जलकल विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गरिमामय सम्मान

0 46

लखनऊ: जलकल विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गरिमामय सम्मान

लखनऊ: ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए पांच कर्मचारियों के सम्मान में एक भव्य और भावपूर्ण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।कार्यक्रम में पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’, पार्षद संदीप शर्मा, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता सचिन सिंह यादव सहित जलकल विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान माहौल भावनात्मक रहा, जब सहकर्मियों ने अपने साथ वर्षों तक काम करने वाले साथियों को विदाई दी।सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में गैंगमैन मनोहर, मो. सबीर, पंप ऑपरेटर संजय, दाहाराम पाल और सफाई कर्मचारी महेश कुमार शामिल हैं। सभी ने अपने-अपने कार्यकाल में जलकल विभाग में निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं दीं।महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम और जलकल विभाग का प्रत्येक कर्मचारी शहर की सेवा का सच्चा भागीदार है। वर्षों तक समर्पण के साथ कार्य करने वाले कर्मचारी प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका अनुभव और परिश्रम ही आज निगम को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाता है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया अध्याय है।जीएम जलकल कुलदीप सिंह ने भी कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विभाग उनकी निष्ठा और मेहनत को हमेशा याद रखेगा। समारोह के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.