diwali horizontal

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जोन-3 का किया विस्तृत निरीक्षण, स्वच्छता और अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

0 126

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने जोन-3 का किया विस्तृत निरीक्षण, स्वच्छता और अवैध अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार ने आज जोन-3 का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जोन के सभी पड़ावों, सार्वजनिक शौचालयों, बाजार क्षेत्रों और सफाई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।निरीक्षण की शुरुआत सेक्टर-H पड़ाव से की गई, जहां नगर आयुक्त ने जोनल ऑफिस पड़ाव को शिफ्ट करने और इंजीनियरिंग कॉलेज पड़ाव से समय पर कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ज़ोनल ऑफिस और पुरनिया चौराहे के पास बने सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया और उन्हें स्वच्छ और सुचारू बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।नावेल्टी सिनेमा के पीछे प्रगति मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने अवैध रूप से बनी दुकानों को हटाने के आदेश ज़ोनल अधिकारियों को दिए। मार्केट में फैले कूड़े के लिए वेंडरों पर चालान करने और LSA गाड़ियों को समय पर भेजने के निर्देश भी जारी किए गए। उन्होंने सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्यों की धीमी गति पर नाराज़गी जताई और इसे तेज करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए ताकि दुकानदारों को असुविधा न हो।पुरनिया चौराहे के पास पंचायती राज कार्यालय के समीप कूड़े के ढेर को देखकर नगर आयुक्त ने नाराज़गी व्यक्त की और सेक्टर-O जाने वाली सड़क पर समय पर कूड़ा न उठाए जाने पर संबंधित संस्था पर 10,000 रुपये का अर्थदंड लगाया। केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-O के पास चाय की दुकान द्वारा नालियों में कूड़ा डालने और आसपास गंदगी फैलाने पर मौके पर ही 5,000 रुपये का चालान किया गया।इसके अतिरिक्त बेलीगरद गांव के निवासियों की सफाई व्यवस्था की शिकायत पर नगर आयुक्त ने तुरंत गाड़ी बुलाकर डोर-टू-डोर कलेक्शन शुरू कराया और संस्था की लापरवाही पर 20,000 रुपये का अर्थदंड लगाया। साथ ही बीट इंचार्ज का वेतन बाधित करने के निर्देश भी जोनल सैनिटरी ऑफिसर को दिए गए।निरीक्षण के अंत में GSI कॉलोनी गेट के पास वेंडिंग जोन में दुकानों के आवंटन, गंदगी फैलाने पर चालान और उचित स्थानों पर डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए गए।इस निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ पार्षद पृथ्वी गुप्ता, पार्षद मान सिंह तथा जोन के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छ लखनऊ अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य में ढिलाई करने वाले अधिकारी या संस्था पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.