diwali horizontal

लखनऊ: मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

0 45

लखनऊ: मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

लखनऊ: थाना विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कालेज (जीजीआईसी), सेक्टर-11, विकासनगर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीमान पुलिस आयुक्त  अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में किया गया, जिसमें कुल 200 से 220 छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, उनके अधिकार और उपलब्ध सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, महिला पावर लाइन, पिंक बूथ, मिशन शक्ति केन्द्र, एन्टी रोमियो स्क्वायड टीम और साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 जैसी सेवाओं के बारे में बताया। साथ ही छात्राओं को यूपी कॉप ऐप और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने, साइबर अपराधों से बचाव और आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में समझाया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सिर्फ कानूनी जानकारी देना नहीं था, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, सजग और साहसी नागरिक बनाना भी था। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समानता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए गए।थाना विकासनगर की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम और संबंधित अधिकारियों ने छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता सिंह, थानाध्यक्ष श्री आलोक कुमार सिंह, प्रभारी मिशन शक्ति उपनिरीक्षक अंजली राय और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत लखनऊ में कुल 54 थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित किए जा चुके हैं, जहां महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, समानता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.