diwali horizontal

AI तकनीक का दुरुपयोग कर महिलाओं की फोटो/वीडियो से आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वाले दो आरोपियों को मोहनलालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया

0 59

AI तकनीक का दुरुपयोग कर महिलाओं की फोटो/वीडियो से आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वाले दो आरोपियों को मोहनलालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन अंतर्गत थाना मोहनलालगंज पुलिस ने AI तकनीक का दुरुपयोग कर महिलाओं की फोटो और वीडियो को आपत्तिजनक रूप में एडिट कर सोशल मीडिया पर फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी बहन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड किए और परिचितों को भेजे जा रहे थे। विरोध करने पर अभियुक्तों ने गाली-गलौज भी की। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 391/25 धारा 66E/67 IT Act और 352 BNS के तहत त्वरित जांच शुरू की।पुलिस टीम और साइबर क्राइम यूनिट ने इंस्टाग्राम से संबंधित डेटा का विश्लेषण कर अभियुक्तों की पहचान की। जांच में यह पता चला कि अभियुक्तों ने पीड़िता की तस्वीरों को AI तकनीक से आपत्तिजनक रूप में बदलकर फर्जी अकाउंट पर अपलोड किया और परिचितों को अश्लील सामग्री भेजी। इसके अलावा, अभियुक्तों ने किसी अन्य व्यक्ति के वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग कर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास भी किया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सुभाष यादव, पुत्र अवधेश कुमार यादव, उम्र 20 वर्ष, और सूरज कुमार, पुत्र जगमोहन, उम्र 19 वर्ष शामिल हैं। दोनों के पास से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन बरामद किए। मोबाइल में लगभग 50 महिलाओं की फोटो मिलीं जिन्हें AI से एडिट कर आपत्तिजनक बनाया गया था। इसके अलावा 10 से अधिक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी और उनके पासवर्ड भी बरामद हुए।पुलिस ने कहा कि इस प्रकार के अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आमजन, विशेषकर महिलाओं से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल ‘प्राइवेट’ मोड में रखें, अज्ञात व्यक्तियों के फ्रेंड रिक्वेस्ट या लिंक पर क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक न करें और किसी भी फर्जी आईडी या साइबर उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.