diwali horizontal

न्याय की माँग करने पर कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी

0 74

फतेहपुर:उत्तर प्रदेश की फासीवादी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर देने पर उतारू है। भाजपा खुद भी पूरी जिंदगी धरने, प्रदर्शन और रैली करती रही। लेकिन जब से उसकी सरकार आई है वह लगातार लोकतंत्र का चीर हरण कर रही है और अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोट रही है इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी जो लगातार प्रदेश भर में हर पीड़ित तक पहुंच रहे हैं। वह आज दूसरी बार हरिओम वाल्मीकि के परिवार के साथ संवेदना प्रकट करने तथा कांग्रेस पार्टी की ओर से उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने उनके आवास फतेहपुर जा रहे थे तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जो सिर्फ लोगों को सताना जानती है और किसी पीड़ित की साथ खड़ी नहीं होती के आदेश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी को जाने से रोक दिया गया जिस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पुलिस प्रशासन के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई।

 

तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपनी गाड़ी से उतरकर सड़क पर धरने पर बैठ गए इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी एवं सीतापुर सांसद श्री राकेश राठौर, पूर्व विधायक इन्दल रावत, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शहजाद आलम, राजेश जायसवाल जी साथ रहे। इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी के साथ मौजूद सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस के माध्यम से पुलिस लाईन भेजा दिया गया। ऐसे में यह सवाल उठता है कि यह सरकार किसी पीड़ित की सहायता करने के खिलाफ भी क्यों है उत्तर प्रदेश में दलित सुरक्षित नहीं हैं। एनसीआरबी के आंकड़े भी बताते हैं कि उ0प्र0 में दलितों और महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। रायबरेली की घटना यह दर्शाती है कि जनपद फतेहपुर निवासी हरिओम वाल्मीकि की हत्या भाजपाई गुंडों ने पीट-पीट कर दी और छाती ठोक कर कहा कि हम बाबा के लोग हैं। हरिओम वाल्मीकि की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने राहुल गांधी जी का नाम लिया था।

 

कांग्रेस पहले ही दिन से मृतक हरिओम बाल्मीकि के परिजनों के साथ खड़ी रही। घटना के बाद हरिओम बाल्मीकि जी को अस्पताल ले जाने तथा उनकी मृत्यु की पुष्टि होने के बाद पोस्टमार्टम होने तक रायबरेली के कांग्रेसजन मौके पर मौजूद रहे घटना के संज्ञान में आते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी दिनांक 06 अक्टूबर को मृतक हरिओम बाल्मीकि के आवास जनपद फतेहपुर पहुंचे जिस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों से अपनी संवेदना व्यक्त की तथा घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली दिनांक 07 अक्टूबर को दिन में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन डॉ0 राजेंद्र पाल गौतम जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन मा0 श्री तनुज पुनिया जी एवं तेलंगाना सरकार में मंत्री डॉ0 विवेक वेंकट स्वामी जी मृतक हरिओम बाल्मीकि जी के आवास फतेहपुर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से अपनी सांत्वना व्यक्त की तथा घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।

 

तथा शाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी के निर्देश पर पूरे प्रदेशभर में हरिओम बाल्मीकि जी आत्मा की शांति तथा दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। लखनऊ का कैंडल मार्च में राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश मा0 श्री अविनाश पाण्डेय जी की उपस्थिति तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ कल दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिले का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा संवेदना प्रकट करने के लिए मृतक हरिओम बाल्मीकि जी के आवास जा रहा था जिसे रास्ते में योगी की तानाशाही पुलिस द्वारा रोक दिया गया और जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित जा रहे सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

इस मौके पर मौजूद पत्रकार बन्धुओं के समक्ष अपना विरोध जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने कहा कि आज हम लोग मृतक हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने तथा उन्हें आर्थिक मदद देने के लिए उनके घर जा रहे थे लेकिन हमें जाने से रोक दिया गया योगी सरकार की इस संवेदनहीनता और दलितों के प्रति उनकी मानसिकता पर अपना वक्तव्य देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने कहा कि कहाँ थी अब तक योगी सरकार? अभी तक सरकार को हरिओम वाल्मीकि के परिजनों की सुध नहीं आई। कांग्रेस के लोग घटना के बाद से ही लगातार पीड़ित परिवार के साथ रहे हैं श्री राय ने कहा कि लेकिन सरकार के इस कदम से उनकी गलती की भरपाई नहीं हो पाएगी। सरकार में रहते हुए एक तरफ जहां आप दलितों के प्रति हो रहे अपराधों को रोक नहीं पा रहे हैं और न ही उनके खिलाफ अपराध करने वालों को सजा दिला पा रहे हैं।

 

संवेदनहीनता की पराकाष्ठा तो यह है कि आप समय से पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर दो बोल संवेदना के भी नहीं बोल पा रहे हैं। सत्ता के मद में डूबी यह योगी सरकार दलित विरोधी है, संवेदनहीन और निरंकुश भी है श्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले ही दिन से मृतक हरिओम बाल्मीकि जी के परिजनों के साथ खड़ी है और जब तक परिजनों को न्याय नहीं मिल जाता आगे भी साथ खडी रहेगी। हम आज ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर परिजनों को सहयोग कर उनकी मदद करते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी न्याय और सत्य के मार्ग पर डटी रहेगी और शोषित, पीड़ित, दलित एवं वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरन्द्र मदान, संजय दीक्षित, ममता चौधरी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, आसिफ रिज़वी रिंकू, पुष्पेन्द्र सिंह, मुनीष तिवारी, डॉ0 अमित कुमार राय, डॉ0 आजाद बेग, संजय सिंह, प्रो0 श्रवण कुमार गुप्ता, सीमा चौधरी अमानुर रहमान, डॉ0 रिचा शर्मा, मेहताब जायसी सहित भारी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.