diwali horizontal

ग्राम प्रधान के छोटे भाई की बेरहमी से हत्या;ग्रामीणों ने की सड़क जाम पहुंचे डीआईजी एसपी, एसडीएम ;परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार।

0 78

ग्राम प्रधान के छोटे भाई की बेरहमी से हत्या;ग्रामीणों ने की सड़क जाम पहुंचे डीआईजी एसपी, एसडीएम ;परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार।

(सिटीजन वॉयस: कुशीनगर,संवाददाता:घनश्याम प्रसाद)
तमकुहीराज कुशीनगर:  स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसाई पट्टी गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद में  ग्राम प्रधान शंभू यादव के भाई भोला यादव  की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, लोग घरों से बाहर निकल आए और गांव में चीत्कार व दहशत का मातम का माहौल पसर गया।
घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी गोरखपुर एस चनप्पा व एसपी कुशीनगर केशव कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
मृतक की पत्नी रिंकु देवी की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कहासुनी और तीखी बहस के दौरान विपक्षी आरोपितो ने  भोला यादव पर लाठी-डंडों और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल भोला को परिजन सीएचसी तमकुहीराज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पर तमकुही थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, सीओ राकेश प्रताप सिंह व एसडीएम तमकुहीराज भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। वहीं, सीएचसी परिसर और तमकुही–सेवरही मार्ग पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि करीब एक माह पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की — जिसका नतीजा हत्या रूप में के सामने आया है।
भीड़ के बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इस निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और गुस्से की लहर है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
पुलिस का कहना है कि मामला अत्यंत गंभीर है और सभी नामजद व अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। दोषियों को हर हाल में सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।शव गांव पहुंचते ही गांव वासी व परिजनों ने शव बड़ी नहर पर रख शव को धरना प्रदर्शन करने लगे। परिजनों ने  मौके पर उपजिलाधिरी  व सीओ के मौके पहुंचने की मांग पर अड़े रहे तरया मार्ग घंटों जाम रहा। मौके पर पहुंचे एस डीएम  ने परिजनों को हर संभव मदद के लिए भरोसा दिलाया। उसके बाद परिजन धरना प्रदर्शन समाप्त कर  शव को  अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.