diwali horizontal

दीपोत्सव से पहले जगमगाई रामनगरी की सड़कें

अयोध्या Live 13/10/25

0 64

वेदांता समूह के खिलाफ  जांच के लिए दायर जनहित याचिका खारिज

अयोध्या:  उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को अमेरिका की वित्तीय शोध कंपनी वायसराय रिसर्च के वेदांता समूह की कंपनियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच के आग्रह वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया। न्यायालय ने पूछा, “भारत के बाहर की कंपनियां इस बात को लेकर इतनी चिंतित क्यों हैं कि हम अपना कामकाज कैसे चलाते हैं?”न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर की पीठ ने शक्ति भाटिया नामक एक वकील की जनहित याचिका को खारिज कर दिया। इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा था कि भाटिया अपनी याचिका वापस ले लेंगे।केंद्र, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वायसराय रिसर्च एलएलसी एक शॉर्ट-सेलर है और याचिकाकर्ता सिर्फ ‘मशहूर होना’ चाहते हैं।इसके बाद पीठ ने पूछा, ”भारत के बाहर की ये कंपनियां इस बात को लेकर इतनी चिंतित क्यों हैं कि हम अपना कामकाज कैसे चलाते हैं और किस कानून के तहत चलाते हैं?”मेहता ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर होने के तुरंत बाद वायसराय के सेबी चेयरमैन और अन्य अधिकारियों को लिखे गए एक ईमेल का हवाला देते हुए कहा कि इन संस्थाओं की ‘’बिल्कुल भी विश्वसनीयता नहीं है।

उन्होंने कहा, ”यह एक सुनियोजित तरीका है, जहां बाहरी एजेंसियां रिपोर्ट बनाती हैं और भारतीय शेयर बाजार को प्रभावित करती हैं। शंकरनारायणन ने दलील दी कि याचिका में राहत के लिए जो अनुरोध है, वह बहुत सीमित है और इसमें केवल यह आग्रह किया गया है कि सेबी और आरबीआई आरोपों की जांच करें और आवश्यक कार्रवाई करें।शंकरनारायणन ने यह भी कहा कि वह वायसराय के तरीकों का समर्थन नहीं करते हैं और सिर्फ चिंताओं को दूर करना चाहते हैं, और सेबी बताई गई अनियमितताओं की जांच कर सकता है।मेहता ने कहा कि ऐसी कंपनियां रिपोर्ट जारी करके और फिर मुकदमेबाजी के जरिए अपने प्रभाव को बढ़ाकर भारतीय कंपनियों और बाजारों को अस्थिर करने की कोशिश करती हैं।उन्होंने कहा, ”देश की शीर्ष अदालत को यूं ही नहीं चलाया जा सकता। एक कड़ा संदेश देने के लिए इस याचिका को खारिज किया जाए।”पीठ ने कहा कि चूंकि याचिकाकर्ता अपनी जनहित याचिका वापस लेना चाहता है, इसलिए अदालत इस पर आगे विचार नहीं करना चाहेगी।इससे पहले, उच्चतम न्यायालय के दो न्यायाधीशों न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन ने इस मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था।

 

योगी सरकार में निखरी रामनगरी की पहचान, दीपोत्सव पर कला के रंगों में सराबोर अयोध्या;अयोध्या में दीपोत्सव पर फ्लाईओवर व दीवारें कहेंगी रामकहानी

अयोध्या:भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या इन दिनों दीपोत्सव 2025 की तैयारियों में पूरी तरह रंग चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामनगरी की पहचान न केवल आध्यात्मिक केंद्र के रूप में बल्कि सांस्कृतिक और कलात्मक वैभव के रूप में भी निखर रही है। इस बार दीपोत्सव का उत्सव अयोध्या को एक अनूठे सांस्कृतिक कैनवास में तब्दील कर रहा है, जहां फ्लाईओवर, दीवारें और सड़कें रामायण के प्रसंगों और कलात्मक थ्री डी चित्रों से सजी हैं। यह नजारा न केवल स्थानीय लोगों बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

अयोध्या के फ्लाईओवर इस बार दीपोत्सव में रामकथा के जीवंत चित्रण का माध्यम बन रहे हैं। अयोध्या विकास प्राधिकरण की तरफ से शहर के प्रमुख फ्लाईओवरों पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों को चित्रों और भित्ति चित्रों के माध्यम से उकेरवाया जा रहा है। राम जन्म, वनवास, रावण वध और राम-सीता मिलन जैसे दृश्यों को कला के जरिए जीवंत किया गया है। इन चित्रों में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

सआदतगंज, नाका, देवकाली व साकेत पेट्रो पंप के निकट फ्लाईओवर व बाईपास की दीवारों पर थ्रीडी चित्र उकेरे जा रहे हैं। कुछ जगहों पर और काम शुरू हुआ है, ताकि हर आने-जाने वाला यात्री रामकथा से रूबरू हो सके।

अयोध्या की दीवारें इस बार दीपोत्सव की सांस्कृतिक चमक का प्रतीक बन रही हैं। शहर की प्रमुख सड़कों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर रामायण के प्रसंगों को चित्रित किया गया है। इनमें हनुमान जी का लंका दहन, राम-लक्ष्मण संवाद और सीता हरण जैसे दृश्य शामिल हैं। ये चित्र न केवल आंखों को सुकून देते हैं, बल्कि रामायण की शिक्षाओं को भी आम जन तक पहुंचाते हैं। स्थानीय कलाकारों का कहना है कि इन चित्रों को बनाने में आधुनिक और पारंपरिक कला का समन्वय किया गया है, ताकि अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर को और अधिक उजागर किया जा सके।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि रामनगरी के फ्लाईओवर और सड़कों पर उकेरी गई दिव्य आकृतियां इस दीपोत्सव को और भी खास बना रही हैं। राम मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से सजावट की गई है, जहां दीपों की रोशनी और कलात्मक चित्रण का संगम एक अलौकिक दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। इन आकृतियों में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ-साथ अयोध्या की प्राचीन संस्कृति को दर्शाया गया है। पर्यटक इन चित्रों को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें साझा कर रहे हैं, जिससे अयोध्या की वैश्विक पहचान और मजबूत हो रही है।
योगी सरकार ने दीपोत्सव को एक वैश्विक आयोजन बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। अयोध्या की हर गली, हर चौराहा और हर कोना दीपों और रंगों से सजा है। सरयू तट पर लाखों दीपों की रोशनी से दीपोत्सव की भव्यता को और बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, लेजर शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रामलीला का मंचन भी इस उत्सव का हिस्सा होगा। सरकार का लक्ष्य है कि दीपोत्सव न केवल एक धार्मिक आयोजन हो, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर ले जाए।

फैजाबाद पुस्तक मेला का उद्घाटन करते ट्रस्ट महासचिव चंपत राय व पूर्व सांसद निर्मल खत्री

अयोध्या: बहुप्रतीक्षित 16वें नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट “फैजाबाद पुस्तक मेला” का उद्घाटन व “सफर का विमोचन ” राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव चंपतराय ने किया। चंपतराय ने स्व नारायण दास खत्री को स्मरण करते हुए सचिव डॉ निर्मल खत्री का इस पुस्तक महाकुंभ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि कम्प्यूटर के जमाने में पुस्तक मेला अवध के लिए गौरव की बात है अध्ययन की जीवंतता पुस्तक से ही संभव है‌। पुस्तक मेला सचिव डॉ निर्मल खत्री मुख्य अतिथि राम जन्मभूमि ट्रस्ट सचिव चंपतराय का अभिवादन व  बाबूजी के आदर्शों की सहजता व सरलता की जीवंतता को प्रज्वलित पर  राजकुमार खत्री एवं रीता खत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए
कहा कि पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री जी का ऐसा भव्य आयोजन करना आज के इस डिजिटल युग में भी साहित्य के प्रति अगाध प्रेम को दर्शाता है। ऐसे आयोजनों से अपनी मातृभाषा के प्रति साहित्य प्रेमियों का जुड़ाव बना रहता है जिससे प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी भी पुस्तकों के प्रति आकर्षित होती है। इस मौके पर पुस्तक मेला सचिव पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री ने बाबूजी की स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि यह अध्ययन केंद्र “स्वर्गीय नारायण दास खत्री”  की स्मृति में “नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2003”  से स्थापित और संचालित है । स्वर्गीय नारायण दास खत्री पठन-पाठन और अध्ययन के प्रति जीवन भर समर्पित रहे और यह केंद्र उनकी इस समय पर भावना को एक श्रद्धांजलि है उन्हीं की इच्छा के अनुरूप सभी पुस्तक प्रेमियों के लिए ज्ञान की तलाश के एक मंच के रूप में विकसित होते देखना हम सब का सौभाग्य है इस अध्ययन केंद्र में कविता कहानी उपन्यास और आलोचना आदि साहित्य की विभिन्न विधाओं के साथ ही धर्म आध्यात्मिक विज्ञान इतिहास दर्शन स्वास्थ्य एवं मनोरंजन आदि से जुड़ी हिंदी अंग्रेजी बंगाल और उर्दू आदि की पुस्तक जुटाई गई हैं।

साहित्य प्रेमियों से अपेक्षा के साथ ही उन छात्रों अध्यापकों पत्रकारों शोधार्थियों के लिए यह कार्यक्रम उपयोगी सिद्ध होगा, जिन्हें विभिन्न संदर्भ सामग्रियों के लिए भटकना पड़ता है इसके साथ ही समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की भी समुचित व्यवस्था है इस समोसे पुस्तक मेले को निशुल्क उपयोग किया जा सकता है, कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला प्रभारी रीता खत्री व संचालन मेला संयोजिका नमिता मेहरोत्रा ने किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजकुमार खत्री प्रभात टंडन, निशीथ वर्मा, राकेश केसरवानी, सुप्रीत कपूर, अशोक सिंह, राजकुमार वर्मा, ज्ञान मोटवानी, मुकेश पटेल अभिषेक खत्री, अंकुर खत्री, राहुल खत्री, रजत खत्री, प्रिया खत्री, मानसी खत्री सहित गणमान्य व साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में हुआ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 अयोध्या: समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी चिंतक एवं विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. लोहिया के जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने डॉ. लोहिया के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया एक महान विचारक और स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने समाज के वंचित वर्गों के लिए काम किया। लोहिया जी ने भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और कई बार जेल गए। उन्होंने समाजवाद की नवीन व्याख्या भारतीय सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर की। लोहिया जी ने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने की वकालत की और अंग्रेजी के प्रभाव को मेंटल स्लेवरी बताया। उन्होंने आजादी के बाद गैर-कांग्रेसवाद की अवधारणा को जन्म दिया। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया के आदर्शों को अपनाकर हम समाज में व्याप्त असमानता और अन्याय को दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. लोहिया के आदर्शों पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों के लिए काम करती रहेगी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. लोहिया को श्रद्धांजलि दी गई और उनके जीवन और कार्यों पर चर्चा की गई। चौक में जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव की मौजूदगी में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम को पूर्व विधायक जयशंकर पांडे, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, आकिब खान,गोविंद विश्वकर्मा,रामकरण यादव, समरपाल सिंह यादव,विद्याभूषण पासी,सीताराम यादव यादव,जिला सचिव मोहम्मद असलम,शोएब अहमद,अश्विनी यादव,रंजीत विश्वकर्मा,पवन चौरसिया,आमोद यादव, मायाराम यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या पार्टी के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

27वें भरतकुंड महोत्सव के पंचम दिवस गरबा महारास की धूम ; छत्तीसगढ़ की कलाकार रानी नंदिनी को मिला भरतकुण्ड रत्न

अयोध्या।भरतकुंड महोत्सव का पांचवां दिन नारी सशक्तिकरण गोष्ठी से शुरू हुआ, जिसमें शकुंतला त्रिपाठी, डॉ0 अर्चना चित्रांशी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्वेता राज सिंह, सीमा तिवारी, कृतिका शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला आदि ने अपने विचार रखे संचालन लेखिका डिम्पल तिवारी ने किया। इसके बाद सुर साधना प्रतियोगिता में बच्चों ने शास्त्रीय गायन और नृत्य की अनेक प्रस्तुतियां की। सरदार जसबीर सिंह और इंदरप्रीत बेदी की नेत्तृत्व में गुरुवाणी कार्यक्रम कराया गया। शाम होते ही गरबा महारास कार्यक्रम के लिए बच्चियों का आना शुरू हो गया। गरबा के लिए विशाल मैदान विशेष रूप से तैयार किया गया था। नृत्य कला मंदिर छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने रानी नंदिनी की अगुवाई में प्रस्तुति दी। गरबा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभान पासवान, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में  शक्ति त्रिपाठी एवं खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर गरबा महारास का शुभारंभ किया। 1 घंटे तक गरबा ग्राउंड में हजारों बच्चियों महिलाओं के साथ-साथ ग्राउंड के बाहर सड़क पर पंडाल में मौजूद लोग भी जमकर थिरके। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान ने भी भरतकुंड महोत्सव न्यास के पदाधिकारीयों के साथ मिलकर गरबा नृत्य किया। गरबा प्रभारी विजय सिंह और कोऑर्डिनेटर संगीता आहूजा तथा सुमिष्ठा मित्रा ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इसके बाद पंडित सत्य प्रकाश मिश्रा जी के भजन को लोगों ने बहुत सराहा।

भोजपुरी स्टार गायक मनोहर सिंह और अलका सिंह पहाड़िया के शानदार गीतों और जुगलबंदी पर उपस्थित जन समूह झूम-झूम कर नाचने लगे दर्शकों द्वारा फरमाइश पर मनोहर सिंह ने कई गीतों को प्रस्तुत किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ की कलाकार रानी नंदिनी, आराध्या गौतम, प्रतिमा यादव के लोक नृत्य तथा सुजीत कुमार के अवध की धरोहर ग्रुप द्वारा सीता हरण नाटक के मंचन को देखने के लिए लोग देर रात तक जमा रहे। छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने कार्यक्रम में कुछ ऐसा समाँ बांधा कि देर रात्रि तक वे पंडाल में ही जमे रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार पांडे, मुख्य व्यवस्थापक रामकृष्ण पांडे तथा संस्थापक सचिव अंबरीश चंद्र पांडे ने उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके तथा अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करके स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ चिकित्सक एस.के पाठक, डॉ अनुपम पांडे, अशोक गुप्ता, राकेश तिवारी, डॉक्टर विजय शंकर मौर्य, शरद तिवारी, पंडित सत्यदेव मिश्रा, रीता तिवारी, प्रियंका शर्मा, साहब्दीन गौड़, आकांक्षा यादव, वंदना पांडे, स्वर्णालता शुक्ला, रचना श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश तिवारी, पंकज पाठक, अश्वनी तिवारी, योगेश मिश्रा, दिवाकर शर्मा, रमेश मौर्य, सुधा मौर्य, मीडिया प्रभारी केके शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला, आशा गौड़, डिम्पल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

रामगंज रेलवे क्रॉसिंग पर नहीं बनेगा ओवरब्रिज: विधायक अभय सिंह ने दिया आश्वासन

अयोध्या: गोसाईगंज–महबूबगंज मार्ग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर क्षेत्र में विवाद गहराता जा रहा है। रविवार को रामगंज रेलवे क्रॉसिंग संख्या 94B पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के विरोध में सैकड़ों व्यापारियों ने गोसाईगंज विधायक अभय सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर ओवरब्रिज रद्द कराने की मांग की।व्यापारियों ने विधायक को बताया कि यदि यह ओवरब्रिज बनता है, तो ठंडी सड़क, रामगंज, दिलासीगंज रोड समेत आस-पास के क्षेत्रों की सैकड़ों दुकानें, लगभग 500 घर और स्थानीय आबादी को भारी नुकसान पहुंचेगा। इससे लोग बेघर और बेरोजगार हो जाएंगे, वहीं अनेक परिवारों का जीविकोपार्जन समाप्त हो सकता है।
व्यापारियों की बात सुनने के बाद विधायक अभय सिंह ने आश्वासन दिया कि, रामगंज रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज को निरस्त कराने के लिए मेरी मुख्यमंत्री से बात हुई है। मेरे पास इस संबंध में जो पत्र आया था, उस पर मैंने अपनी संस्तुति नहीं दी है। जब तक मैं हूं, तब तक किसी व्यापारी का नुकसान नहीं होने दूंगा। आप सभी निश्चिंत रहें, उस मार्ग पर ओवरब्रिज नहीं बनेगा।

इस मौके पर व्यापारियों ने विधायक को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राम मंगल कसौधन, प्रेम कुमार कसौधन, दिनेश चंद्र कसौधन, जगदंबा कसौधन (सभासद प्रतिनिधि), दिनेश कुमार जायसवाल, सोनू जायसवाल, राम कुबेर सोनी, शैलेश कुमार, श्रीनाथ, रविशंकर कसौधन, बाबूराम माली, कमल किशोर, प्रेमचंद तिवारी, हिमांशु, अखिलेश, गोवर्धन, राम तिलक, अवधेश सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

 

अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अयोध्या: पुलिस ने दीपावली पर्व से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना इनायतनगर पुलिस ने   एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध पटाखों और आतिशबाजी सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर चल रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने डाकखाना वाली गली, हैरिंग्टगंज बाजार से समय लगभग 8:30 बजे अभियुक्त मकसूद उर्फ पप्पू पुत्र मोहम्मद मुस्तफा (उम्र लगभग 57 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरा, थाना इनायतनगर, जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.