
लखनऊ नगर निगम में ठेकेदारों का प्रदर्शन!
Lucknow Nagar Nigam News:लखनऊ नगर निगम कॉन्ट्रैक्ट एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम मुख्यालय में धरना दे रहे हैं। सुबह 11 बजे से ठेकेदार नगर आयुक्त गौरव कुमार के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे। ठेकेदार एकता जिंदाबाद, ठेकेदारों की पेमेंट करो के नारे लग रहे हैं।
ठेकेदारों का कहना है कि 2022-23 सितंबर के दौरान नगर निगम ने करीब 100 ठेकेदारों के पेमेंट का भुगतना किया है, लेकिन 300 ठेकेदारों का पेमेंट नहीं किया गया है। त्योहार का समय है। दीपावली है। इस दौरान मार्केट की उधारी देने सहित घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए कामों का बकाया पेमेंट किया जाए।
जीएसटी भी दी जाए। महामंत्री मुकेश कुमार पांडेय ने बताया- कई काम ऐसे हैं, जिनकी पेमेंट 2016 तक से नहीं की गई है। ऐसे में ठेकेदार कैसे काम करेंगे?