diwali horizontal

टीम वर्क और खेल भावना के साथ वीएसआर वालीबाल टूर्नामेंट कौशल का हुआ समापन 

0 54

टीम वर्क और खेल भावना के साथ वीएसआर वालीबाल टूर्नामेंट कौशल का हुआ समापन 

सोनभद्र: बीजपुर-। वीएसआर वालीबाल टूर्नामेंट कौशल टीम वर्क और खेल भावना के शानदार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल में एनटीपीसी सिंगरौली और एनटीपीसी विंध्याचल में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई, जिसका समापन एक अविस्मरणीय समापन के साथ हुआ। इस टूर्नामेंट में सिंगरौली की टीम चौंपियन बनी, जबकि विंध्याचल टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी रिहंद टाउनशिप परिसर स्थित सोन शक्ति स्टेडियम में वीएसआर वालीबाल टूर्नामेंट का 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजन किया गया था, जिसमें एनटीपीसी रिहंद, विन्ध्याचल और सिंगरौली परियोजना की टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) थे। मुख्य अतिथि ने चौंपियन और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में अनिल श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को खेलों में दृढ़ता, अनुशासन और सहयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रिहंद में आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट ने न केवल उत्कृष्ट एथलेटिक प्रदर्शन का जश्न मनाया, बल्कि टीम वर्क और खेल भावना का भी प्रदर्शन किया। सभी टीमों को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई।  समापन समारोह से पूर्व टूर्नामेंट का फाइनल मैच एनटीपीसी सिंगरौली और विंध्याचल के मध्य खेला गया। निर्धारित पांच सेटो के मैच में एनटीपीसी सिंगरौली ने विंध्याचल को 3-1 से पटखनी देते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रिहंद के परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव कार्यकारी निदेशक के स्टेडियम पहुंचने पर स्पोर्ट्स काउंसिल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), महाप्रबंधक (एडीएम), यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बहुत से कर्मचारी एवं दर्शक उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.