diwali horizontal

जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की सम्पन्न

0 45

जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की सम्पन्न

सोनभद्र:ब्यूरो:  मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की  बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश संबंधित को दिया। उन्होंने कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनावाने में यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या हो, तो वह मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट इन्फारमेशन टेक्निकल आफिसर के कक्ष संख्या-18 में उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। इसी प्रकार से मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक के दौरान एमजेएसवाई के अन्तर्गत प्रसव उपरान्त दिये जाने वाली धनराशि के वितरण के प्रगति की समीक्षा की और धनराशि का भुगतान नियमित रूप से करने के निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षित मातृ वन्दना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, फैमिली प्लानिंग, नियमित टीकाकरण के प्रगति की गहन समीक्षा किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आरबीएसके टीम के भ्रमण की मानीटरिंग नियमित रूप से की जाए। सीएचसी व पीएचसी पर रैण्डम आधार पर निरीक्षण किया जाए। समीक्षा के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उनका क्रियान्वयन निर्धारित समय के अन्तर्गत पूर्ण किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए। जिला स्वास्थ्य समिति के शासनादेशानुसार जिले में बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य करें। भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहंुचाया जाए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा अश्वनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण आदि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.