diwali horizontal

अखिलेश यादव ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा—“2027 की दिवाली पर पीडीए सरकार खरीदेगी प्रदेश के प्रजापति समाज के दीये”

0 70

अखिलेश यादव ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा—“2027 की दिवाली पर पीडीए सरकार खरीदेगी प्रदेश के प्रजापति समाज के दीये”

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सच्ची दिवाली का उजाला तभी होगा जब हर घर तक प्रकाश पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी यह संकल्प लेती है कि 2027 की दिवाली पर पीडीए सरकार प्रदेश के प्रजापति समाज के बनाए दीये खरीदेगी, ताकि उनके घरों में भी कई महीनों तक खुशहाली और रोशनी बनी रहे।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के प्रजापति समाज का हक़ छीनकर दीपोत्सव के ठेके दूर के तटीय राज्यों को दे रही है। यह न केवल प्रदेश के कारीगरों के साथ अन्याय है बल्कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की भावना के भी विपरीत है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं दीया भी उत्तर प्रदेश का हो, बाती भी, तेल भी और रोशनी भी।”पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दीपोत्सव के नाम पर प्रदेश के लोगों की मेहनत और हुनर की उपेक्षा कर ‘दीया तले अंधेरा’ करने का पाप किया है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भेदभाव से जनता त्रस्त है। किसानों और नौजवानों का जीवन संकट में है।अखिलेश यादव ने कहा कि जब भाजपा सरकार जाएगी, तभी लोगों के जीवन में सच्चा बदलाव आएगा। समाजवादी सरकार बनने पर जनता को राहत मिलेगी, महंगाई कम होगी और हर घर में समृद्धि का प्रकाश फैलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.