diwali horizontal

राजाजीपुरम में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

0 44

राजाजीपुरम में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ: थाना तालकटोरा क्षेत्र के राजाजीपुरम इलाके में बुधवार रात एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की है, जब थाना तालकटोरा पुलिस को सूचना मिली कि आशु शंकर बाजपेई पुत्र स्वर्गीय प्रभाकर दत्त बाजपेई, निवासी ई-5/1 राजाजीपुरम, डबल पुलिया के पास, थाना तालकटोरा, उम्र लगभग 40 वर्ष, ने अपने घर के जीने की रेलिंग में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली है।सूचना मिलते ही थाना तालकटोरा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस बीच मृतक के परिजन उसे रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय, राजाजीपुरम लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आशु शंकर बाजपेई को मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक कारण फांसी लगाकर आत्महत्या बताया गया है। हालांकि, घटना की सत्यता की पुष्टि के लिए गहन पूछताछ और जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, और आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। परिजनों व आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ जारी है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.