
गुडम्बा पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया
लखनऊ: थाना गुडम्बा पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये हड़पने वाले वांछित आरोपी तौहीद अहमद पुत्र लल्लन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी वर्तमान में सेक्टर एच, किराये के मकान 3/484, गुडम्बा में रहता है और मूल रूप से ग्राम पैकरामऊ, थाना गुडम्बा का निवासी है।जानकारी के अनुसार, आरोपी तौहीद अहमद ने पीड़िता/वादिनी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वादिनी ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी दी। इसके साथ ही मकान खरीदने के नाम पर वादिनी से लाखों रुपये नगद हड़प लिए। इस मामले में पीड़िता ने थाना गुडम्बा में मुकदमा संख्या 433/2025 धारा 69/352/351(2)/316(2) बीएनएस के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।थाना गुडम्बा पुलिस ने शिकायत मिलने के केवल 10 घंटे के भीतर ही आरोपी को 23 नंबर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक जिलाजीत यादव और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच जारी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक जिलाजीत यादव, उपनिरीक्षक मयंक राय और कांस्टेबल जगपाल तथा रवि कुमार शामिल थे। पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।
