diwali horizontal

लखनऊ में आगरा-एक्सप्रेस-वे पर करीब 50 यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलटी!

0 282

लखनऊ में आगरा-एक्सप्रेस-वे पर करीब 50 यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलटी!

Lucknow Accident Live: लखनऊ में आगरा-एक्सप्रेस-वे पर करीब 50 यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई। हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए बस करीब 15 फीट नीचे गिरती चली गई। 13 यात्री सामान्य घायल हुए और एक की हालत गंभीर है। सभी का काकोरी CHC में इलाज कराया गया। गंभीर घायल यात्री मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। 27 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। ड्राइवर-कंडक्टर फरार हैं।

हादसा शुक्रवार तड़के 4:30 बजे काकोरी इलाके में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर रेवरी टोल प्लाजा के पास हुआ। बस आनंद विहार दिल्ली से मुजफ्फरपुर बिहार जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। बिहार के गयाजी जिले का 21 साल का सागर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.