diwali horizontal

अपर मुख्य सचिव परिवहन ने परिवहन निगम की परियोजनाओं और सेवाओं का किया निरीक्षण

0 38

अपर मुख्य सचिव परिवहन ने परिवहन निगम की परियोजनाओं और सेवाओं का किया निरीक्षण

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल ने आज परिवहन निगम के विभिन्न कार्यों और परियोजनाओं का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निगम के अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति, कार्यशैली और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने निगम मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और बसों की लोकेशन, ओवर स्पीड और अन्य ट्रैकिंग व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही एस ओ एस पैनिक बटन और कस्टमर केयर रूम का निरीक्षण किया, जिससे निगम द्वारा यात्रियों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति का पूरा जायजा लिया गया।
अपर मुख्य सचिव ने पीपीपी मॉडल पर बन रहे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टेशनों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जाएं। उन्होंने परियोजनाओं की स्थिति, समय पर पूर्णता और वाहनों के संचालन, स्टेशन की साफ-सफाई और यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।साथ ही परिवहन निगम की नीतियों और कार्यप्रणालियों में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और भविष्य में लागू होने वाले तकनीकी नवाचारों पर चर्चा की, जिससे संचालन में सुधार और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।
अर्चना अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के परिवहन सेवाओं को आधुनिक, सुरक्षित और यात्रियों के लिए आरामदायक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह, अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा, वित्त नियंत्रक अजय जौहरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.