diwali horizontal

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय बैठक सम्पन्न

0 71

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय बैठक सम्पन्न

कुशीनगर: मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, संस्थागत प्रसव, आशा कार्यकत्रियों के भुगतान, गर्भवती माताओं की जांच, बच्चों के टीकाकरण, “मंत्रा” पर डाटा फीडिंग, मातृ एवं शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग, तथा जन्म पंजीकरण आदि बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
       बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में लगभग 225 अपंजीकृत अस्पतालों की जानकारी लेने उपरांत उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अंतिम मौका देते हुए नोटिस जारी कर प्रभावी कार्यवाही करें।
       इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंद्र प्रकाश, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज आर के शाही, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एडिशनल सीएमओ, डीसी मनरेगा राकेश, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, समस्त एमओआईसी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.