diwali horizontal

पूर्व पीएम अटल जी के रूम मेट का निधन

0 220

93 वर्षीय जेपी उपाध्याय थे जिले के वरिष्ठतम अधिवक्ता

लखीमपुर खीरी : जिले के सबसे वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र पाल उपाध्याय (93) का निधन हो गया। वह जिला अधिवक्ता संघ एल्डर्स कमिटी के अध्यक्ष थे। कई संस्थाओं से जुड़े थे । 1965 में पत्रकारिता से भी जुड़े रहे। प्रेस क्लब का गठन किया। श्री उपाध्याय 1950 के इर्द गिर्द जब इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ला की पढ़ाई कर रहे थे तब देश के पूर्व पीएम रहे अटल बिहारी बाजपेयी होस्टल में उनके रूम मेट थे। श्री उपाध्याय के बेटे गोपाल जी ने बताया कि उनके पिता और अटल जी के बीच बराबर पत्र व्यवहार होता रहता था। 1978 में जब देश के विदेश मंत्री की हैसियत से अटल जी लखीमपुर आये तो बोले कि वह अपने दोस्त जितेंद्र के यहां जाएंगे। अटल जी गए और आधा घंटा श्री उपाध्याय के आवास पर रहे। जब पीएम बने तो उन्हें दिल्ली में रहने को कहा पर वकालत में व्यस्तता के कारण श्री उपाध्याय दिल्ली नही जा पाए। आज श्री उपाध्याय जी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.