diwali horizontal

14 कोसी परिक्रमा के अवसर पर विधायक चंद्रभानु पासवान ने किया भंडारे का आयोजन!

0 228

14 कोसी परिक्रमा के अवसर पर विधायक चंद्रभानु पासवान ने किया भंडारे का आयोजन!

अयोध्या: अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा के पावन अवसर पर मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भंडारे का आयोजन किया।
विधायक पासवान ने स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और भक्तजनों के मंगल, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने अखंड भक्ति और आस्था के साथ विस्तृत 14 कोसी परिक्रमा संपन्न की। मान्यता है कि यह परिक्रमा करने से व्यक्ति को अनेक जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान श्रीराम की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 14 कोसी परिक्रमा अयोध्या की सबसे प्राचीन और पावन परंपराओं में से एक है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं।

परिक्रमा मार्ग के स्थान-स्थान पर सेवा भाव से भंडारे, चिकित्सा शिविर और विश्राम स्थल बनाए गए, जहां भक्तों को भोजन, पानी और विश्राम की व्यवस्था रही।

विधायक चंद्रभानु पासवान के आयोजन में भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम रहा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.