diwali horizontal

शिया कॉलेज में लैंगिक समानता पर जागरूकता अभियान

0 55

लखनऊ: सांख्यिकी विभाग, शिया पी.जी. कॉलेज, लखनऊ द्वारा आयोजित मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर संचालित मिशन शक्ति पहल का हिस्सा है, जिसमें छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर व जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. नाजिया नकवी द्वारा की गई, जिन्होंने महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बंधनों से मुक्त होकर अपनी पहचान स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मिशन शक्ति फेज-5 की नोडल अधिकारी, डाॅ0 सीमा राणा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि समाज में लैंगिक समानता स्थापित होना और शिक्षा को महिलाओं की उन्नति का सबसे बड़ा साधन बताया। इस कार्यक्रम में लगभग 82 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 12 छात्राओं ने सक्रिय रूप से अपने विचार व्यक्त किए।

चर्चा के दौरान समान शिक्षा अधिकार, जागरूकता के महत्व, लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देने और सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने जैसे विषय शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति की सदस्य डॉ. कनीज मेहदी जैदी, डॉ. नूरीन जैदी, डॉ. फराह तजीन और डॉ0 नाजिया नकवी तथा छात्रायें उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से छात्राओं में आत्मविश्वास जागृत करने और उनके अधिकारों तथा शिक्षा के महत्व को समझाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुआ, जिसने मिशन शक्ति के उद्देश्य ‘‘एक समतामूलक एवं समर्थ महिला समाज निर्माण’’ को मजबूती प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.