diwali horizontal

विवाहिता के प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट!

0 53

विवाहिता के प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

बछरावां रायबरेली:  कोतवाली क्षेत्र के समोधा गांव में बुधवार सुबह 10 बजे करीब इस गांव की रहने वाली सोनी ( 26) का  शव चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास के पास सड़क किनारे धान के खेतों में दो हिस्सों में महिला का शव जब ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया था ।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी।
शव पूरी तरह सड़ चुका था ।
शरीर का दूसरा हिस्सा लगभग 40 मीटर दूर दूसरे किसान के खेत में मिला।
जिस कारण पुलिस को शंका हुई की यह पूरा मामला हत्या से ही जुड़ा हुआ है।
इसके बाद मृतका सोनी की मां कुसमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने सोनी के पति इचौली गांव का रहने वाले गुरु प्रसाद पर हत्या का मुकदमा मृतका के मां द्वारा दर्ज कराया गया।
बुधवार देर रात बछरावां कोतवाली पुलिस ने पति पर शक के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
जिसमें महाराजगंज सीओ प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जांच पड़ताल स्वयं करना शुरू किया।
तो पता चला कि क्षेत्र की ही सिक्का खेड़ा गांव के रहने वाले राजू पासी पुत्र कल्लू के साथ मृतका महिला का प्रेम संबंध बीते कई वर्षों से चल रहा था ।
जिस कारण राजू पासी ने सोनी को मिलने के लिए कई बार बुलाया परंतु वह नहीं आई पूछताछ में राजू पासी ने बताया कि सोनी को कई बार बुलाने पर जब वह नहीं आई तो उसे शक हुआ कि वह अब किसी और से बात करने लगी है जिस पर काफी जोर जबरदस्ती करने पर सोनी बीते एक सप्ताह पूर्व घटनास्थल पर मिलने आई जहां पर राजू पासी ने बांके से सोनी को काटकर हत्या कर दी और अपने साथ हुए धोखे का बदला ले लिया ।
सीओ महाराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के हाथ व सर पर एक दर्जन से ज्यादा धार दार बांके से हमला कर हत्या करने का जुर्म कबूल किया गया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

प्यार में मिलने नहीं आई प्रेमिका तो प्रेमी ने ही उतारा मौत के घाट!

बछरावां:  समोधा गांव की रहने वाली सोनी अपने आशिक राजू पासी से जब कई बार वादा होने के बाद भी मिलने नहीं गई तो उसके आशिक ने किसी तरह है बहाना बनाकर उसे मिलने के लिए धन के खेतों में बुलाया और धारदार हथियार से उसके गले में

 हाथों पर कई वार कर दिया और शरीर से 40 मीटर दूर दूसरे धान के खेत में उसके सर को छुपा दिया ।
आशिक राजू पासी ने बताया कि वह सोनी से कई वर्षों से प्यार कर रहा था सोनी ने जब उसे धोखा देने का प्रयास किया तो उसने उसकी धारदार हथियार से शरीर के कई हिस्सों में काटकर हत्या कर दी।
सोनी राजू पासी से शादी करने का वादा भी किया था।
कुछ दिनों बाद ही सोनी अपने वादे से बदल गई जिस कारण राजू पासी ने सोनी की निर्मम हत्या कर मौत के घाट उतार दिया।

बेटी व बेटा मां को याद कर हो रहे बेहोश!

बछरावां:  समोधा गांव के रहने वाली सोनी का विवाह इचौली गांव के रहने वाले गुरु प्रसाद के साथ बीते 8 वर्ष पूर्व हुआ था जिसमें सोनी को एक लड़का वह एक लड़की भी पैदा हुए।
मां की मौत से 8 वर्षीय बेटी आरती वह 5 वर्षीय बेटा कृष्णा मां को याद कर बार-बार बेहोश हो रहे हैं सगे संबंधियों द्वारा बच्चों को दिलासा दी जा रही है कि जल्द ही उसकी मां वापस आएगी परंतु गांव क्षेत्र में चर्चा है की मां के  कर्मों की सजा आखिरकार दोनों मासूम बच्चों को क्यों मिली।
मासूम बच्चे मां और पिता को याद कर बेहोश हो रहे हैं और मां को जल्द वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं आखिरकार बच्चों को यह नहीं पता है कि उनकी मां अब अपने कर्मों की वजह से इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.