diwali horizontal

विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: ए.के. शर्मा

0 54

विद्युत कर्मियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: ए.के. शर्मा


मऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश के विद्युत कर्मी विकास की रीढ़ हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा, सम्मान और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे गुरुवार को मऊ प्रवास के दौरान बहुउद्देशीय मंगलम भवन में आयोजित कार्यक्रम में विद्युत विभाग के कर्मियों को सुरक्षा उपकरण वितरित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कर्मियों को हेलमेट, दस्ताने, बेल्ट और जूते आदि सौंपे और कहा कि “आपकी सुरक्षा ही आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जब आप सुरक्षित रहेंगे तभी प्रदेश रोशन रहेगा।”ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग केवल बिजली आपूर्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का एक मिशन है, इसलिए कर्मचारियों को निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए।कर्मचारियों से संवाद के दौरान मंत्री ने कहा कि कार्य के प्रति समर्पण ही उनकी पहचान है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग में कार्य करना केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सेवा का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फील्ड में कार्यरत लाइनमैन और ग्राउंड स्टाफ को सभी आवश्यक उपकरण, प्रशिक्षण और सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं ताकि कोई भी कर्मचारी सुरक्षा संबंधी जोखिम का शिकार न हो।कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिशासी अभियंता (विद्युत), अधिशासी अधिकारी सहित बड़ी संख्या में विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.