diwali horizontal

योगी आदित्यनाथ का बिहार से वादा!

0 47

योगी आदित्यनाथ का बिहार से वादा!

बिहार चुनाव 2025:  बिहार के रक्सौल में आयोजित चुनावी जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोरदार भाषण देते हुए कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाया हुआ, वैसे ही अब बिहार में भी माफिया राज की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने विपक्षी दलों राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने बिहार को पिछड़ा बनाए रखा और “जंगलराज” की वापसी की कोशिश की।

योगी ने जनता से अपील की कि वे जात-पात और परिवारवाद से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के लिए वोट दें। अपने भाषण में उन्होंने सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसी मूलभूत जरूरतों पर बल दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। रक्सौल की इस सभा में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने “जय श्री राम” तथा “भारत माता की जय” के नारों से पूरा मैदान गुंजा दिया!

Leave A Reply

Your email address will not be published.