diwali horizontal

जमाते जाफरी की ओर से मजलिस-ए-अज़ा-ए-फ़ातमिया का आगाज़, मौलाना वसी हसन ख़ान ने किया पहला खिताब

0 20

लखनऊ: जमाते जाफरी के तत्वावधान में छोटे इमामबाड़े में मजलिस-ए-अज़ा-ए-फ़ातमिया का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पहली मजलिस को जाने-माने आलिम-ए-दीन हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मौलाना वसी हसन ख़ान साहब ने खिताब किया।

​अपने संबोधन में मौलाना ने शहज़ादी-ए-कौनैन हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा के फज़ाइल, मनाक़िब, अज़मत और उनके बुलंद मर्तबे पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने हज़रत फ़ातिमा ज़हरा की सीरत-ए-तय्यबा (पवित्र जीवन चरित्र) और उनकी अनमोल तालीमात के विभिन्न पहलुओं को बहुत ही सुंदर ढंग से बयान किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

​इस विशेष मजलिस में बड़ी संख्या में अज़ादाराने अहलेबैत और देश-विदेश से आए अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। सभी ने पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ शहज़ादी-ए-कौनैन की बारगाह में नज़राना-ए-अक़ीदत पेश किया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से गमगीन और रूहानी रहा, जिसमें शिरकत करने वालों ने कर्बला और अहलेबैत की याद में आंसू बहाए और अपनी अकीददत का इज़हार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.