diwali horizontal

लखनऊ में आरपीएफ का एक्शन: 30 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, सब जमींदोज!

0 66

लखनऊ में आरपीएफ का एक्शन: 30 अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर, सब जमींदोज!

लखनऊ: लखनऊ के मवैया क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। आरपीएफ की टीम ने तिवारी होटल के पास रेलवे की भूमि पर वर्षों से बनी 30 दुकानों को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह की स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।

सूत्रों की मानें तो रेलवे की यह जमीन लंबे समय से स्थानीय दुकानदारों के अवैध कब्जे में थी। आरपीएफ ने इन दुकानों के मालिकों को कई दिन पहले नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह RPF ने अभियान शुरू किया और बुलडोजर के जरिए सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.