diwali horizontal

बिहार में परिवर्तन की लहर : अखिलेश यादव बोले – अबकी बार तेजस्वी सरकार, भाजपा का पलायन तय

0 47

बिहार में परिवर्तन की लहर : अखिलेश यादव बोले – अबकी बार तेजस्वी सरकार, भाजपा का पलायन तय

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बिहार में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में दो विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया। पहली सभा औरंगाबाद जिले के रफीगंज में प्रत्याशी गुलाम शाहिद के पक्ष में तथा दूसरी सभा रोहतास जिले के नोखा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी अनीता देवी के पक्ष में आयोजित हुई, जहां भारी जनसमूह उमड़ा।अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में परिवर्तन की बयार बह रही है। यह चुनाव बदलाव का चुनाव है। पहले चरण के मतदान के बाद ही जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। नौजवानों, किसानों और महिलाओं ने मिलकर नया बिहार बनाने और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब बिहार में सरकार बदलेगी, तभी बिहार बदलेगा और नौजवानों को अपने ही राज्य में रोजगार मिलेगा।पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के एजेंडे में नौकरी, रोजगार और विकास नहीं है, बल्कि झूठे वादे और नफरत फैलाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरियों और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। दिल्ली की सरकार बने 11 साल हो गए, फिर भी भाजपा महंगाई और बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोलती।अखिलेश यादव ने कहा कि जब तेजस्वी यादव ने नौजवानों को नौकरी देने की पहल की तो भाजपा डर गई और षड्यंत्र करके सरकार गिरा दी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भाजपा के इरादों को अच्छी तरह समझ चुकी है। भाजपा ने कभी अपने दम पर बिहार में सरकार नहीं बनाई और अब वह एक “चुनावी दूल्हा” को आगे कर पीछे से राजनीति खेल रही है।उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद एनडीए के भीतर कलह शुरू हो गई है। बिहार में अबकी बार तेजस्वी सरकार आने वाली है और भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। अब बिहार के नौजवानों का नहीं, बल्कि भाजपा का पलायन होगा।अखिलेश यादव ने जनता से अपील की कि वे साम्प्रदायिक ताकतों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा नफरत की राजनीति को हराया है और इस बार भाजपा की ऐसी विदाई होगी कि वह लौटकर नहीं आएगी।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा की कई टीमें हैं – बी टीम, सी टीम और पी टीम – इन सब से जनता को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे और विकास की मिसाल कायम की, उसी तरह बिहार में भी विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव बिहार के नौजवानों के भविष्य का चुनाव है। तेजस्वी यादव नई सोच और प्रगतिशील दृष्टिकोण के नेता हैं, जबकि भाजपा की राजनीति संकीर्ण सोच और नफरत पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार की नींव रख दी है, अब दूसरे चरण में भाजपा का पूर्ण सफाया तय है। बिहार अब परिवर्तन की दिशा में चल पड़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.