diwali horizontal

लखनऊ पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले शातिर चोर को दबोचा, लाखों के जेवरात और कार बरामद

0 57

लखनऊ पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले शातिर चोर को दबोचा, लाखों के जेवरात और कार बरामद

लखनऊ: थाना अलीगंज क्षेत्र में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नगद रुपये और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। गिरफ्तारी स्वाट/सर्विलांस टीम (डीसीपी उत्तरी) और थाना अलीगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में की गई।डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पुरनिया चौकी के पास बंधा रोड से आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान मोहम्मद अकरम उर्फ पप्पू उर्फ चिकना उर्फ सलमान (उम्र 41 वर्ष), निवासी कुतुबपुर डालीगंज लखनऊ, हाल पता नाजीरपुरवा, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी की छह जोड़ी झालें, दो जोड़ी बाली, एक हार, एक जोड़ी कंगन, आठ अंगूठियां (सभी पीली धातु) और 6,750 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी के पास से एक सफेद इंडिगो ईसीएस कार (UP32 EM 8474) और दो लोहे के सब्बल भी बरामद हुए, जिनका उपयोग चोरी की वारदातों में किया जाता था।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने लगभग 10-12 दिन पहले अपनी पत्नी नूर फातिमा और साथी इरफान (निवासी झज्झर, जनपद सीतापुर) के साथ मिलकर अलीगंज सेक्टर जी में एक बंद मकान में चोरी की वारदात अंजाम दी थी। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी मकानों की रेकी करती थी और उसी की जानकारी के आधार पर वह चोरी की योजना बनाता था। उन्होंने घर का ताला तोड़कर जेवर और नगदी चोरी की थी तथा सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए थे। बरामद आभूषण और नकदी उसी घटना से संबंधित हैं।थाना अलीगंज में इस संबंध में पहले ही मुकदमा संख्या 223/2025 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस पंजीकृत है। पुलिस ने बरामद वाहन को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं 317 (2) और 317 (4) बीएनएस भी बढ़ाई गई हैं।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोरी, गैंगेस्टर और आर्म्स एक्ट समेत करीब 32 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लखनऊ के अलीगंज, विकासनगर, बीकेटी, मलिहाबाद, सरोजनीनगर, पारा, गोसाईगंज, हसनगंज और इंटौजा सहित कई थानों में वांछित रह चुका है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में स्वाट/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक अलीगंज अशोक कुमार सोनकर, निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, अभय प्रताप सिंह, विनय कुमार मिश्र, वेद प्रकाश वर्मा, नितेन्द्र कुर्मी सहित हेड कांस्टेबल नदीम, अवधेश गिरी, संतोष कुमार और कांस्टेबल राघवेंद्र प्रताप सिंह, रजत यादव, अमन शुक्ला तथा जयसिंह शामिल रहे।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लखनऊ के विभिन्न इलाकों में चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। उसकी पत्नी और साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.