diwali horizontal

पत्नी से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने बताया हार्ट अटैक

0 50

पत्नी से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने बताया हार्ट अटैक

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र के ग्राम मधवापुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक ने पत्नी से विवाद के बाद कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था, जबकि परिजनों का कहना है कि उसकी मृत्यु हृदयघात से हुई थी। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर स्थिति सामान्य बताई है।घटना से संबंधित जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र पुत्र गनेशी (उम्र लगभग 38 वर्ष), निवासी ग्राम मधवापुर, थाना मलिहाबाद ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद होने के उपरांत जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उस समय मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी। मृतक के तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं।सूचना के अनुसार, मृतक के संबंध में परिजनों द्वारा थाना मलिहाबाद पुलिस को किसी भी माध्यम से सूचना नहीं दी गई थी। क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं ग्राम प्रधान से जानकारी करने पर प्रथमदृष्टया ज्ञात हुआ कि पारिवारिक विवाद के बाद मृतक ने आत्मघाती कदम उठाया था।घटना की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक दीपक कुमार थाना मलिहाबाद पुलिस टीम सहित मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से विस्तृत पूछताछ की। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि दिनांक 06 नवम्बर 2025 को लगभग 11 बजे उनके पुत्र को हृदयघात हुआ था, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए शिफा हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है और किसी प्रकार की कोई आपराधिक घटना नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है।पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या या हृदयघात दोनों ही संभावनाओं से जुड़ी प्रतीत होती है। मृतक मजदूरी का कार्य करता था और उसके परिवार में किसी तरह का विवाद या उत्पीड़न की शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले में तथ्यों की पुष्टि कर रही है और ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही है।ग्राम मधवापुर क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरेन्द्र स्वभाव से शांत और परिश्रमी व्यक्ति था। परिवारजन अपने स्तर पर अंतिम संस्कार कर चुके हैं और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.