diwali horizontal

राष्ट्रीय शहरी कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मॉडल की गूंज, मंत्री ए.के. शर्मा ने साझा की प्रदेश की उपलब्धियां

0 51

राष्ट्रीय शहरी कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मॉडल की गूंज, मंत्री ए.के. शर्मा ने साझा की प्रदेश की उपलब्धियां

नई दिल्ली: केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित नेशनल अर्बन कॉन्क्लेव में शनिवार को उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रतिभाग किया। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य शहरी विकास के क्षेत्र में साझा रणनीति बनाना और दीर्घकालिक रोडमैप तैयार करना था।कार्यक्रम में देशभर से आए शहरी विकास विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं और विभिन्न राज्यों के नगर विकास मंत्रियों ने क्षेत्र नियोजन, शहरी गतिशीलता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, क्षमता निर्माण, सुलभ आवास योजना, सतत शहरी ढांचा और शहरी आजीविका जैसे विषयों पर गहन चर्चा की।मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश में हो रहे व्यापक शहरी परिवर्तन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में कई अभिनव पहल की हैं — जैसे घर-घर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे से कंपोस्ट उत्पादन, और नालों की सफाई व ट्रीटमेंट के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग।शर्मा ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि नगर निकाय केवल सेवा प्रदाता न बनें, बल्कि शहरी विकास के सक्रिय भागीदार बनें। इसके लिए नागरिकों की भागीदारी, जनजागरूकता और तकनीकी सक्षमता को बढ़ाना आवश्यक है।” उन्होंने ‘यूपी दर्शन पार्क’ को प्रदेश के उत्कृष्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रतीक बताया।कॉन्क्लेव के दौरान उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मॉडल की विशेष रूप से सराहना की गई। विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने कहा कि यूपी ने स्वच्छता, आवास और शहरी अवसंरचना के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा हैं।कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, विभिन्न राज्यों के नगर विकास मंत्रीगण, नगर नियोजन विशेषज्ञ, शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारी, उत्तर प्रदेश के अनेक निकायों के महापौर तथा नगर आयुक्त मौजूद रहे।कॉन्क्लेव के अंत में सभी प्रतिभागियों ने भारत को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सतत शहरी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.