diwali horizontal

सीएम योगी ने लखनऊ में 54 साल की सेवा के लिए सामाजिक कार्यकर्ता केएस एबॉट को सम्मानित किया

0 49
सीएम योगी ने लखनऊ में 54 साल की सेवा के लिए सामाजिक कार्यकर्ता केएस एबॉट को सम्मानित किया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के मशहूर समाजसेवी और बैंक ऑफ बड़ौदा के सेवानिवृत्त एजीएम कृपाल सिंह ऐबट (के.एस. ऐबट) को उनकी 54 वर्षों की निस्वार्थ और निरंतर समाज सेवा के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उनकी संस्था ‘श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी लखनऊ’ के माध्यम से किए जा रहे सेवाकार्यों के लिए प्रदान किया गया। कृपाल सिंह ऐबट वर्तमान में इस सोसाइटी के चेयरमैन भी हैं।

सम्मान समारोह गुरुनानकदेव जी के 556वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक दीवान के दौरान हुआ। यह कार्यक्रम गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा नाका हिंडोला द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज में आयोजित किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृपाल सिंह ऐबट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को 556वें प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वे गुरुनानकदेव जी के प्रकाशोत्सव में शामिल हुए और कृपाल सिंह ऐबट जैसे समर्पित समाजसेवी को सम्मानित करने का अवसर मिला।

कृपाल सिंह ऐबट आलमबाग स्थित आदर्श कॉलोनी, समर विहार के निवासी हैं और पिछले पांच दशकों से अधिक समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.