
लखनऊ में रन फॉर यूनिटी में दौड़े डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
लखनऊ: लखनऊ में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा और ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राष्ट्रनिर्माण में लौह पुरुष के योगदान को याद किया। कहा- आज देश का वर्तमान स्वरूप सिर्फ और सिर्फ सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का परिणाम है। इस ऐतिहासिक अवसर पर शहरभर में कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनमें बीजेपी कार्यकर्ता एकता के संदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।

डिप्टी सीएम पाठक ने कहा- आजादी के समय अंग्रेज भारत को कमजोर छोड़ना चाहते थे और देश की लगभग साढ़े 500 रियासतों को अलग-अलग बनाए रखने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल की कूटनीति, दृष्टि और मजबूत नेतृत्व ने इसे संभव नहीं होने दिया। उन्हीं की बदौलत भारत एकजुट हुआ और एक अखंड राष्ट्र का स्वरूप तैयार हुआ है।