diwali horizontal

भाजपा ने दरवाजा बंद किया तो सोचेंगे, सपा नेता से मिलने के बाद बदलने लगे संजय निषाद के तेवर

0 31

भाजपा ने दरवाजा बंद किया तो सोचेंगे, सपा नेता से मिलने के बाद बदलने लगे संजय निषाद के तेवर

LUCKNOW LIVE: निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद इन दिनों भाजपा से कुछ मुद्दों पर नाराजगी के संकेत दे रहे हैं। खास तौर पर निषाद समाज के आरक्षण, राजनीतिक हिस्सेदारी और आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर उनकी मांगें चर्चा में हैं।
इसी बीच संजय निषाद की समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि संजय निषाद की ओर से इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं और राजनीतिक दलों ने अपने-अपने दांव आजमाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ.संजय निषाद ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है लेकिन इसे और इसके बाद आए डॉ.संजय निषाद के बयान को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। संजय निषाद ने कहा है कि सपा ने दरवाजा बंद किया था तो वह भाजपा के साथ गए थे। यदि भाजपा दरवाजा बंद करेगी तो विचार करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.