
लखनऊ में हिंदू बनकर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार!
Lucknow News: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में हिंदू बनकर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार की गई है। आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने उस महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि महिला ने फर्जी पहचान के सहारे धर्म बदला था। साथ ही उसके साथ गिरफ्तार पति तीसरा पति है। कई साल से राजधानी में रह रही थी। नरगिस ने आरोप लगाया कि हरिओम उसे बेचने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद उसने उसे छोड़ दिया। इसी दौरान एक मौलाना ने उसकी मुलाकात काकोरी इलाके के सलेमपुर निवासी समीर से कराई। मौलाना की पहल पर दोनों का निकाह हुआ और इसके बाद नरगिस समीर के साथ ठाकुरगंज इलाके में रहने लगी। दोनों की 11 महीने की एक बच्ची भी है।

निर्मला बनकर पूजा-पाठ भी करती रही
ठाकुरगंज के बरौरा हुसैनबादी मोहल्ले में नरगिस अपने तीसरे पति के साथ किराए के कमरे में रह रही थी। पड़ोसियों के अनुसार, वह खुद को निर्मला बताती थी और पूरी तरह हिंदू महिला की तरह रहती थी। दीपावली समेत अन्य हिंदू त्योहारों पर पूजा-पाठ करती थी, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ।
फर्जी दस्तावेज और दो आधार कार्ड बरामद
एटीएस को नरगिस के पास से दो अलग-अलग नामों के आधार कार्ड समेत अन्य फर्जी दस्तावेज मिले हैं। एक आधार जैसमीन के नाम पर और दूसरा निर्मला के नाम पर बना हुआ था। जांच एजेंसी अब यह पता लगा रही है कि ये फर्जी दस्तावेज कहां और किन लोगों की मदद से तैयार किए गए।
ATS की तहरीर पर केस दर्ज, जांच जारी
मामले में ATS की ओर से दरोगा रवि प्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि एटीएस के साथ समन्वय कर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।