diwali horizontal

लखनऊ में ठंड का असर तेज हुआ

0 107

लखनऊ में ठंड का असर तेज हुआ

Lucknow Weather Update:लखनऊ में चल रही पछुआ हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। धूप की तपिश कमजोर पड़ गई और ठंड का अहसास बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, ठंडी उत्तरी-पछुआ हवाओं का असर अगले दो-तीन दिनों तक बना रहेगा, जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में और गिरावट आ सकती है। राजधानी में सूरज भले निकला रहा, लेकिन तेज पछुआ हवाओं ने उसकी तपिश को असरहीन कर दिया।

नतीजतन, दिन का तापमान सामान्य से नीचे खिसक गया। शनिवार के मुकाबले दिन के पारे में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते-होते हवा में ठिठुरन साफ महसूस होने लगी। तेज हवाओं के चलते गलन ने असर दिखाया और रात का मौसम ठंडा रहा। हालांकि, रात के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की हल्की बढ़त दर्ज की गई और यह 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, लेकिन हवा की सिहरन के कारण सर्दी ज्यादा महसूस की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.