diwali horizontal

सिद्धार्थनगर में सौतेली मां द्वारा बिंदी गिरने पर मासूम की हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तारी

0 57

सिद्धार्थनगर: सौतेली मां ने बिंदी गिरने पर मासूम को पीटा, मौत; पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने ममता के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। सौतेली मां द्वारा मासूम बच्ची की पीट-पीटकर हत्या का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी सौतेली मां ‘खुशी’ को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

बच्ची के पिता महेश अग्रहरी, निवासी चौराबनगवा, अपनी बेटी श्रेया को पत्नी खुशी के पास छोड़कर खलीलाबाद जा रहे थे। रास्ते में बेंवा चौराहे पर उन्हें खुशी का फोन आया कि श्रेया की तबीयत बहुत खराब है और वह तुरंत घर लौट आएं।

घर पहुंचते ही महेश के होश उड़ गए। श्रेया के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। वह तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने श्रेया को मृत घोषित कर दिया

खुशी ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपी खुशी ने बताया कि
मासूम श्रेया से गलती से बिंदी गिर गई थी,
जिससे वह गुस्से में आकर लाठी-डंडों से उसे बेरहमी से पीटने लगी, और इसी से बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

  • महेश ने पुलिस को डायल-112 पर सूचना दी।

  • भवानीगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया।

  • आरोपी खुशी पत्नी महेश अग्रहरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्य एकत्र कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.