diwali horizontal

आयशा खान की चमकी किस्‍मत! ‘धुरंधर’ में ‘शरारत’ कर छाईं!

0 116

आयशा खान की चमकी किस्‍मत! ‘धुरंधर’ में ‘शरारत’ कर छाईं!

BOLLYWOODNAMA: बिग बॉस 17′ में वाइल्डकार्ड एंट्री लेने वाली आयशा खान इन दिनों बड़े पर्दे पर लगातार छाई हैं। जहां हाल ही में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने डांस सीक्वेंस को लेकर वो जबरदस्त सुर्खियों में रहीं वहीं आज शुक्रवार को उनकी नई फिल्म बतौर लीड एक्ट्रेस रिलीज हो रही है। जी हां, कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ में आयशा कॉमेडियन के साथ रोमांस करती दिखेंगी और इस वक्त वो सातवें आसमान पर नजर आ रही हैं।

आयशा खान ने पिछले दिनों रिलीज हुई ‘धुरंधर’ में मिले रोल पर खुशी जताई थी और कहा था कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वो आदित्य धर की इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा हैं। आयशा इस फिल्म के गाने ‘शरारत’ में डांस करती नजर आई हैं, जिसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना से जुड़े कुछ बेहद खास सीन भी हैं।याद दिला दें कि आयाशा ने ‘बिग बॉस 17’ में आने के बाद मुनव्वर फारूकी को लेकर नए-नए राज खोले थे। इतना ही नहीं मुनव्वर के तमाम झूठ से पर्दा उठाते हुए आयशा ने अपने साथ उनके रिश्ते की भी बात कुबूली थी। खैर, अब आयशा अपने करियर में वो ऊंचाई देख रही हैं, जिसका सपना उन्होंने अब तक देखा था। जहां एक तरफ आयशा ‘धुरंधर’ के खुमार से बाहर नहीं निकल पाईं हैं कि अब कपिल शर्मा के साथ उनकी लीड रोल वाली फिल्म का नशा चढ़ने को है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.