
लखनऊ में भारत-अफ्रीका मैच पर कोहरा डालेगा रुकावट; धुंध-ओस से कम हो सकते हैं ओवर!
IND vs SA T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेले जाने वाले चौथे टी-20 मैच पर कोहरा खलल डाल सकता है। यह मैच आज, 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाना है जो इस समय शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है।
लखनऊ में मंगलवार रात और बुधवार सुबह कोहरा इतना घना था कि शहर में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर हो गई थी। मौसम विभाग ने आज शाम 7 बजे से ही कोहरा छाने का अनुमान जताया है। इससे स्टेडियम के भीतर विजिबिलिटी घट सकती है

क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मैच में थोड़ा व्यवधान हो सकता है। हालांकि, कोहरा आने पर फ्लड लाइट्स जला दिए जाएंगे और ओस कम करने के लिए केमिकल का छिड़काव किया जा सकता है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को फायदा होगा। दूसरी पारी में बॉलिंग करनी मुश्किल होगी।