diwali horizontal

लखनऊ में इंडिया का मैच रद्द होने पर भड़का फैन

0 120

लखनऊ में इंडिया का मैच रद्द होने पर भड़का फैन

UP LIVE:- लखनऊ में कोहरे के चलते भारत-अफ्रीका का टी-20 मैच रद्द होने पर फैंस भड़क गए। एक युवक ने चिल्लाकर कहा- तीन बोरा गेहूं बेचकर टिकट खरीदा था, मेरा पैसा वापस करो। वह बार-बार अपना टिकट दिखा रहा था। क्रिकेट फैन आशीष जायसवाल ने बताया कि उन्होंने VIP टिकट लिया था, लेकिन मैच नहीं हुआ। अब हमारा पैसा वापस होना चाहिए।


नेपाल से आए शशांक मिश्रा ने कहा- बहुत दूर से मैच देखने आया था, लेकिन अब बहुत बुरा लग रहा है। दरअसल, भारत-अफ्रीका का मैच देखने के लिए फैंस ने 500 से लेकर 25000 रुपए तक का टिकट खरीदा था। मैच रद्द होने के बाद अब बीसीसीआई उनके पैसे लौटाएगा। शुक्रवार से टिकट के पैसे रिफंड करने के लिए कैश टिकट काउंटर खुल जाएंगे

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.