diwali horizontal

कोडीन कफ सिरप मामले पर सीएम योगी का बड़ा खुलासा, सदन में सपा ‘सिंडिकेट’ को किया बेनकाब

0 48

कोडीन कफ सिरप मामले पर सीएम योगी का बड़ा खुलासा, सदन में सपा ‘सिंडिकेट’ को किया बेनकाब

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कोडीन कफ सिरप मामले पर सरकार का पक्ष रखते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश में कोडीन कफ सिरप से एक भी मौत नहीं हुई है। जिन मौतों का हवाला दिया जा रहा है, वे अन्य राज्यों, विशेषकर तमिलनाडु में निर्मित सिरप से जुड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने इसे विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा झूठा प्रचार बताया।

यूपी में मौत का दावा झूठा, अवैध सप्लाई का मामला

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला मौतों का नहीं, बल्कि कोडीन कफ सिरप के अवैध डायवर्जन का है। सदन में उन्होंने खुलासा किया कि जिस सबसे बड़े होलसेलर को पकड़ा गया है, उसे वर्ष 2016 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान लाइसेंस दिया गया था।
सीएम योगी ने आलोक सिपाही का नाम लेते हुए उसे “पक्का सपाई” बताया और आरोपी अमित यादव की समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मौजूद तस्वीरों का भी उल्लेख किया।

लोहिया वाहिनी के खाते से हुआ अवैध लेन-देन

मुख्यमंत्री ने जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस अवैध कारोबार से जुड़ा पैसा लोहिया वाहिनी के एक पदाधिकारी के बैंक खाते के जरिए इधर-उधर किया गया। उन्होंने शुभम जायसवाल, अमित यादव, मिलिंद यादव, मनोज यादव और राजीव यादव जैसे नाम गिनाते हुए सपा से जुड़े कथित सिंडिकेट के नेटवर्क को उजागर किया।

एसआईटी और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इस मामले में अब तक व्यापक कार्रवाई की गई है।
प्रदेशभर में 332 फर्मों पर छापेमारी की गई है।
77 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
79 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
136 फर्मों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विपक्ष के हंगामे पर सीएम का तंज

विपक्ष के हंगामे पर मुख्यमंत्री ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि देश में “दो नमूने” हैं, जब भी कोई गंभीर चर्चा होती है, वे देश छोड़कर बाहर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि आप यहां चिल्लाते रहेंगे और ‘बबुआ’ इंग्लैंड घूमने निकल जाएंगे। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि समय आने पर इन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई होगी और तब किसी को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.